Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने इन तीन जिलों को छोड़कर सभी जिलों को कोरोना कर्फ्यू से ढील दिए जाने की की घोषणा
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश सरकार ने इन तीन जिलों को छोड़कर सभी जिलों को कोरोना कर्फ्यू से ढील दिए जाने की की घोषणा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (3)

उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी के तीन जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों को कोरोना कर्फ्यू से ढील दिए जाने की घोषणा की है. जिन जिलों को छूट नहीं दी गई है वहां सक्रिय मामले 600 से ऊपर हैं.

अपर मुख्‍य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मेरठ, सहारनपुर और गोरखपुर को छोड़कर सभी जिलों से कोरोना कर्फ्यू हटा लिया है. क्योंकि, इन तीन जिलों में सक्रिय मामले 600 से ऊपर हैं.

बता दें कि, उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को बरेली और बुलंदशहर जिलों में सोमवार सात जून से कोरोना कर्फ्यू से ढील दिए जाने की घोषणा की. इन दो जिलों में कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्रों को छोड़कर बाकी इलाकों में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक दुकान और बाजार खोलने की अनुमति सप्ताह में पांच दिन रहेगी. जबकि, शनिवार और रविवार को पूरे दिन ये बंद रहेंगे.

Uttar Pradesh lifts COVID-imposed curfew from all districts barring Meerut, Saharanpur & Gorakhpur as active cases in these three districts are above 600: ACS Information Navneet Sehgal

(file pic) pic.twitter.com/Csy9CQJtIl

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 6, 2021

शनिवार को एक सरकारी बयान में कहा गया कि रात्रिकालीन कर्फ्यू शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक लागू रहेगा लेकिन शनिवार और रविवार को कोरोना कर्फ्यू लागू होगा. इस दौरान कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा. बयान के मुताबिक प्रदेश के 67 जिलों में संक्रमण के मामलों की संख्या 600 से कम हो गई है.

उत्तर प्रदेश में अब तक पांच करोड़ 10 लाख 32 हजार 967 जांच की गईं. बीते 24 घंटों में संक्रमण के 1,092 नए मामले सामने आए हैं. इसी अवधि में 4,346 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. इस तरह अब तक कुल 16 लाख 56 हजार 763 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री के समक्ष यातायात निदेशालय के पुनर्गठन के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण
Next: मुरादाबाद जिले में एक फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.