Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पड़ोसी देश पाकिस्तान में हुआ आज बड़ा रेल हादसा बड़ी संख्या में लोग हुए घायल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

पड़ोसी देश पाकिस्तान में हुआ आज बड़ा रेल हादसा बड़ी संख्या में लोग हुए घायल

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (3)

पड़ोसी देश पाकिस्तान में आज बड़ा रेल हादसा हुआ है. पाकिस्तान के घोटकी में रेती और डहारकी रेलवे स्टेशनों के बीच सर सैयद एक्सप्रेस ट्रेन, मिल्लत एक्सप्रेस से टकरा गई. इस हादसे में अबतक 50 लोगों की मौत हो चुकी हैं, वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं. पाकिस्तान के लोकल न्यूज़ चैनल ने ये जानकारी दी है.

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, ये दुर्घटना तब हुई जब सरगोधा जा रही सर सैयद एक्सप्रेस पटरी पर पहले से मौजूद मिल्लत एक्सप्रेस से टकरा गई. घोटकी के डीसी उस्मान अब्दुल्ला ने बताया है

कि हादसे में अबतक 50 लोगों की मौत हो चुकी है दोनों ट्रेनों की बोगी में कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गया है.

डीसी उस्मान अब्दुल्ला ने कहा कि ऑपरेशन के लिए भारी मशीनरी और कटर की जरूरत है. बड़ी ट्रेन दुर्घटना के बाद अप और डाउन रेलवे यातायात को निलंबित कर दिया गया है. इस बीच ऑपरेशन में प्रशासन की सहायता के लिए पाकिस्तान रेंजर्स सिंध के सैनिक भी मौके पर पहुंच गए हैं. शवों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में कोरोना से पिछले 24 घंटो में हुई लगभग 2427 लोगों की मौत आये सबसे कम मामले
Next: पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.