Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • प्रधानमंत्री ने सेवा ही संगठन 2.0 कार्यक्रम की समीक्षा की साथ ही इन राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर चर्चा की
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

प्रधानमंत्री ने सेवा ही संगठन 2.0 कार्यक्रम की समीक्षा की साथ ही इन राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर चर्चा की

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
pm-modi-3

बीजेपी ने बंगाल चुनाव से सीख लेते हुए आने वाले चुनावों के लिए कमर कसना शुरू कर दिया है. इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने आवास पर पार्टी महासचिवों से मुलाकात की.

मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री ने पार्टी महासचिवों को इस साल हुए चुनावों में हार से सबक लेने को कहा. जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री और बीजेपी महासचिवों की यह बैठक करीब पांच घंटे तक चली.

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्टी को अपने प्रदर्शन की गहन समीक्षा करनी चाहिए फिर चाहें नतीजा यह हार हो जीत.

प्रधानमंत्री ने बंगाल में हार के बाद टीएमसी से भी सीख लेने को कहा है कि किस तरह 2019 लोकसभा में राज्य में 18 सीटें जीती थीं. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने क्षेत्रीय भाषाओं में भी सोशल मीडिया के उपयोग को बढ़ाने की सलाह दी.

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक प्रधानमंत्री केरल और तमिलनाडु में प्रदर्शन को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि केरल में पार्टी को गैर हिंदू समुदायों के साथ गठबंधन करने की दिशा में काम करना चाहिए. जैसे इसाई समुदाय, ‘जिसे बीजेपी के साथ हाथ मिलाने में ज्यादा दिक्कत नहीं है.

साथ ही आपको यह भी बता दें कि अगले साल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में चुनाव होने हैं. इसके साथ ही साल के आखिर में गुजरात में भी विधानसभा के चुनाव होंगे.

मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री ने कोरोना काल के दौरान चलाए गए ‘सेवा ही संगठन 2.0’ कार्यक्रम की भी समीक्षा की. बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष, शिव प्रकाश, अरुण सिंह, सीटी रवि, डी पुरंदेश्वरी, दिलीप सैकिया, तरुण चुग, दुष्यंत गौतम, कैलाश विजयवर्गीय और भूपेंद्र यादव मौजूद थे.

Post navigation

Previous: विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस आज जाने क्या है इसका इतिहास
Next: राजधानी दिल्ली में आज से ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगे बाजार जाने नई गाइडलाइन्स

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.