Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शहद का सेवन ज्यादा करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की हो सकती है परेशानी
  • जीवन शैली
  • देश
  • मेन स्लाइड

शहद का सेवन ज्यादा करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की हो सकती है परेशानी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (16)

हत के लिए शहद के फायदों के बारे में हम बचपन से सुनते आ रहे हैं. ज्यादातर लोग इसके फायदों के बारे में जानते हुए ही शहद का सेवन कभी भी और किसी भी मात्रा में करते हैं.

जबकि शहद के ज्यादा सेवन करने से फायदे की जगह नुकसान भी काफी हो सकते हैं. आइये यहां जानते हैं कि शहद किस तरह से सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

शहद के ज्यादा सेवन से एलर्जी हो सकती है. जिन लोगों को पराग के कणों से एलर्जी है उनको शहद का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे एलर्जी और भी ज्यादा बढ़ने का खतरा रहता है. वहीं ज्यादा मात्रा में शहद के सेवन से एनाफिलेक्सिस नाम का एलर्जिक रिएक्शन भी हो सकता है.

ज्यादा मात्रा में शहद का सेवन करने से फूड पॉइजनिंग होने की दिक्कत भी हो सकती है. जिसके चलते पेट दर्द, दस्त, उल्टी जैसी दिक्कत हो सकती है. इसके साथ ही इसके सेवन से बच्चों में बोटुलिज्म पॉइजनिंग होने का खतरा भी हो सकता है.

शहद का ज्यादा सेवन पेट दर्द की दिक्कत पैदा कर सकता है. इससे पेट में ऐंठन और दस्त जैसी दिक्कत हो सकती है. शहद में फ्रुक्टोज की मात्रा पाई जाती है जो छोटी आंतों के पोषक तत्व को अवशोषित करने की कैपेसिटी क्षमता को बाधित कर सकता है. जो पेट में दिक्कत होने की वजह बन सकता है

शहद का सेवन ज्यादा मात्रा में करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की परेशानी हो सकती है. शहद में कुछ मात्रा में फ्रुक्टोज होता है जिसकी वजह से डाइबिटीज़ के पेशेंट को शहद का सेवन नहीं करना चाहिए.

कभी भी शहद और देशी घी को समान मात्रा में एक साथ नहीं खाना चाहिए. ये ज़हर के समान है.

प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान भी शहद का सेवन ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए.

ज्यादा गर्म पानी में शहद मिलाकर कभी नहीं पीना चाहिए. इसके लिए नार्मल या हल्का गुनगुना पानी इस्तेमाल करें.

एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे को शहद खिलाने से बचें. इससे बच्चों में बोटुलिज़्म का खतरा हो सकता है.

स्किन पर शहद का इस्तेमाल सीधे तौर पर कभी न करें बल्कि इसको गुलाब जल या दूध में मिला कर इस्तेमाल करें.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 8 जून आज मनाया जाता है विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस
Next: लस्सी को पानी के साथ दही मिक्स कर बनाने से बनती है जबरदस्त ड्रिंक

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.