Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में फीकी पड़ रही कोरोना की दूसरी लहर आये 1 लाख से कम मामले
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में फीकी पड़ रही कोरोना की दूसरी लहर आये 1 लाख से कम मामले

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (2)

देश में लगातार दूसरे दिन एक लाख से कम कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 92 हजार 596 नए कोरोना केस आए और 2219 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं एक लाख 62 हजार 664 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 72,287 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले सोमवार को 86,498 केस दर्ज किए गए थे.

आज देश में लगातार 27वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 8 जून तक देशभर में 23 करोड़ 90 लाख 58 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 27 लाख 76 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक 37 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 20 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से ज्यादा है.

कुल कोरोना केस- दो करोड़ 90 लाख 89 हजार
कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 75 लाख 4 हजार 126
कुल एक्टिव केस- 12 लाख 31 हजार 415
कुल मौत- 3 लाख 53 हजार 528

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.21 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 94 फीसदी से ज्यादा हो गया है. एक्टिव केस घटकर 5 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

महाराष्ट्र में कोविड से रोजाना मरने वालों की संख्या अधिक रही और मुंबई में मरने वालों की संख्या 15,000 के पार पहुंच गई, हालांकि संक्रमण के ताजा मामले कम आए. सोमवार को घोषित 340 मौतों की तुलना में, राज्य में मंगलवार को 702 मौतों की जानकारी मिली, जिसमें 295 ताजा और 407 पिछली मौतें शामिल हैं. अब तक 101,172 लोगों की मौत हो चुकी है.

मुंबई में, लगातार 10वें दिन नए संक्रमण चार अंक के स्तर से नीचे रहे, सोमवार को 730 मामले आए थे, अगले दिन 682 आए, जिससे शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 712,055 हो गई. एक दिन पहले 28 मौतें हुई थीं, जो घटकर सात हो गई. देश की वाणिज्यिक राजधानी में अब तक 15,006 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने कानपुर के सचेंडी क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया
Next: इन गाइडलाइंस के साथ पूरी तरह खुल गया उत्तर प्रदेश

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.