Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • हिमाचल में पारा 42 डिग्री पहुंचा 14 जून तक बारिश के आसार
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

हिमाचल में पारा 42 डिग्री पहुंचा 14 जून तक बारिश के आसार

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
images (6)

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ तप गए हैं. गर्मी से पूरा प्रदेश झुलस रहा है. शिमला को छोड़कर पूरे प्रदेश में पारा चढ़ा है. शिमला में मौसम सुहावना है. ऊना जिले में तो पारा 42 डिग्री पहुंच गया है.

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 11 जून से हिमाचल में प्री-मॉनसून की फुहारें पड़ेंगी. इस दौरान मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ेगी. वहीं, एक दिन के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र अनुसार, हिमाचल प्रदेश में मैदानी और निचले भागों में 11 जून तक मौसम साफ रहने की संभावना है. वहीं, मध्य पर्वतीय भागों में 9 को छोड़कर लगातार 14 जून तक बारिश-अंधड़ चलने के आसार हैं.

उच्च पर्वतीय भागों में 10 जून तक मौसम साफ रहेगा और 11 से 14 जून तक बारिश-हल्की बर्फबारी का पूर्वानुमान है. प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय कुछ भागों में 14 जून को अंधड़ का अलर्ट है. मैदानी जिलों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है.

प्रदेश में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ न्यूनतम तापमान में भी उछाल आया है. ऊना में न्यूनतम तापमान 28.0, कांगड़ा में 25.5, बिलासपुर में 25.0, हमीरपुर में 25.4

मंडी में 23.0, चंबा में 21.0, डलहौजी में 17.9, सोलन में 20.0, धर्मशाला में 25.3, शिमला में 18.9, कल्पा 11.0, केलांग 10.8, नाहन 25.1 और भुंतर 20.8 में डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है.

जून की गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए. धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई. ऊना में अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंच गया है. 27 मई को ऊना में इस सीजन का सबसे अधिक पारा 42.7 डिग्री दर्ज हुआ था.

12 जून से खराब होने जा रहे मौसम को प्री मानसून की बौछारें माना जा रहा है. मंगलवार को कांगड़ा में अधिकतम तापमान 38.6, मंडी में 38.2, बिलासपुर में 37.0, भुंतर में 36.4, हमीरपुर में 35.8

चंबा में 36.3, सुंदरनगर में 37.3, नाहन में 35.2, सोलन में 34.0, धर्मशाला में 31.4, मनाली में 29.0, कल्पा में 27.4, शिमला में 26.3, केलांग में 25.8 और केलांग में 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Post navigation

Previous: आज सोने के भाव में आई 0.10 फीसदी की तेजी जाने क्या है चाँदी के भाव ?
Next: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 लाख मजदूरों के खाते में 1000 रुपए करेंगे ट्रांसफर

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.