Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • काली मिर्च में मिलते है एंटी माइक्रोबियल गुण जाने और कई फायदे
  • जीवन शैली
  • देश
  • मेन स्लाइड

काली मिर्च में मिलते है एंटी माइक्रोबियल गुण जाने और कई फायदे

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (1)

काली मिर्च लगभग हर घर में इस्तेमाल की जाती है. कोरोना में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग कुछ ज्यादा ही काली मिर्च खा रहे हैं. खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए और काढ़ा बनाने में भी काली मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है.

स्वास्थ्य के लिए भी काली मिर्च को काफी अच्छा माना जाता है. काली मिर्च में एंटी माइक्रोबियल, एंटी इंफ्लामेटेरी गुण पाए जाते हैं, जो लीवर, किडनी और आंतों को सुरक्षित रखते हैं.

काली मिर्च में कैंसर विरोधी गुण भी पाए जाते हैं. लेकिन इतने फायदे होने के बाद भी जरूरत से ज्यादा काली मिर्च खाना आपके लिए नुकसान दायक भी हो सकता है. जानते हैं ज्यादा मात्रा में काली मिर्च के सेवन से होने वाले नुकसान क्या हैं.

1- पेट में गर्मी- गर्मियों में ज्यादा काली मिर्च खाने से पेट में जलन और गर्मी की समस्या हो सकती है. ज्यादा काली मिर्च खाने से पेट की समस्या जैसे गैस, डायरिया और कब्ज भी हो सकती है. आपको सर्दी में भी इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए. काली मिर्च की तासीर गर्म होती है. इसलिए पित्त प्रकृति वाले लोगों काली मिर्च न खाएं. इससे शरीर में अग्नि की मात्रा बढ़ सकती है और स्वास्थ्य को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं.

2- गर्भावस्था में नुकसान- अगर आप प्रेगनेंट हैं तो आपको गर्म तासीर वाली चीजें नहीं खानी चाहिए. ऐसे में आप गर्भावस्था में बहुत ही सीमित मात्रा में काली मिर्च का सेवन करें. वहीं फीड कराने वाली महिलाओं को भी काली मिर्च ज्यादा नहीं खानी चाहिए. इससे दूध पीने वाले बच्चों को नुकसान हो सकता है. गर्मी में बिल्कुल काली मिर्च न खाएं अगर सर्दी का मौसम है तो बहुत कम मात्रा में ही खाएं.

3- त्वचा रोग- खूबसूरत और चमकदार त्वचा पाने के लिए आपकी स्किन में नमी होना जरूरी है. इसलिए गर्म तासीर की चीजें खाने से बचें. काली मिर्च काफी गर्म होती है. इसे ज्यादा खाने से पित्त बढ़ जाता है और त्वचा में खुजली हो सकती है. काली मिर्च का ज्यादा सेवन करने से त्वचा के रोग भी हो सकते हैं. इससे त्वचा में जलन भी हो सकती है. काली मिर्च ज्यादा खाने से चेहरे पर दाने, मुंह पर मुहांसे भी हो सकते हैं.

4- पेट में अल्सर- ज्यादा काली मिर्च खाने से पेट के रोगियों को परेशानी हो सकती है. काली मिर्च खाने से पेट में अल्सर भी हो सकता है. अगर आपको पहले से ही अल्सर हैं, तो आपको काली मिर्च खाने से बचना चाहिए. इससे आपकी समस्या और बढ़ सकती है. सर्दी के मौसम में भी आप डॉक्टर की सलाह पर ही काली मिर्च का सेवन करें.

5- सांस की समस्या बढ़ाए- ज्यादा काली मिर्च खाने से सांस की समस्या भी बढ़ जाती है. ज्यादा काली मिर्च खाने से रेस्पिरेट्री समस्याएं बढ़ सकती हैं. इससे ऑक्सीजन के फ्लो प्रभावित होता है और सांस की समस्या होने लगती है.

Post navigation

Previous: 10 जून यानि की कल लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण
Next: मोदी सरकार ने एक बार फिर दिया किसानों को बड़ा तोफा एमएसपी में 72 रुपये की की बढ़ोत्तरी

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.