Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अरुणाचल प्रदेश में कोरोना के 304 नए मामले आये सामने
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना के 304 नए मामले आये सामने

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (5)

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 304 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 30 हजार के करीब पहुंच गए. राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जम्पा ने बताया

कि संक्रमण से एक महिला की मौत के बाद मरनेवालों की संख्या बढ़कर 126 हो गई. कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र की 27 वर्षीय महिला ने चिम्पू में कोविड समर्पित अस्पताल (डीसीएच) में सोमवार को दम तोड़ दिया.

अधिकारी ने बताया कि नए 304 मामलों में से चांगलांग में सबसे अधिक 51, कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र में 39, वेस्ट कामेंग में 33, ईस्ट सियांग में 24, ईस्ट कामेंग में 23, नामसाई में 19, अंजॉ में 17, लोअर सुबनसिरी में 13, लोहित में 12 नए मामले सामने आए.

पापुमपरे, अपर सियांग, अपर सुबनसिरी, वेस्ट सियांग, लेपारदा, लोअर सियांग, लोअर दिबांग वैली, लोंगदिंग, क्रा दादी, तवांग, पक्के-केसांग, दिबांग वैली और कुरुंग कुमे जिलों में भी संक्रमण के मामले सामने आए.

अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 295 मामले ‘रैपिड एंटीजन’ जांच, तीन आरटी-पीसीआर और छह ‘ट्रूनैट’ जांच में सामने आये. इनमें से 122 लोगों में ही कोविड-19 के लक्षण थे. राज्य में अभी 3,305 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है.

जम्पा ने बताया कि मंगलवार को 438 लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 26,569 हो गई है. राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर अब 88.56 प्रतिशत और नमूनों के संक्रमित आने की दर 4.21 प्रतिशत है.

डॉ. जम्पा ने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 6,45,249 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है. इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अभी तक राज्य में 3,95,445 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मोदी सरकार ने एक बार फिर दिया किसानों को बड़ा तोफा एमएसपी में 72 रुपये की की बढ़ोत्तरी
Next: बाढ़ नियंत्रण के लिए टीम वर्क तथा अन्तर्विभागीय समन्वय से काम किया जाए: मुख्यमंत्री

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.