Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भारत में कोरोना वैक्सीन के कच्चे माल के निर्यात पर लगाई रोक को हटाने का किया जी-7 देशों से अनुरोध : इमैनुअल मैक्रों
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

भारत में कोरोना वैक्सीन के कच्चे माल के निर्यात पर लगाई रोक को हटाने का किया जी-7 देशों से अनुरोध : इमैनुअल मैक्रों

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
images (2)

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने शुक्रवार को जी-7 देशों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे भारत में कोरोना वैक्सीन के निर्माण के लिए आवश्यक कच्चे माल के निर्यात पर लगाई गई रोक को हटा लें.

उन्होंने सुझाव दिया कि इससे गरीब देशों में वैक्सीन के उत्पादन में मदद मिलेगी. इससे पहले उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि इस बारे में जी-7 देशों के बीच कोई समझौता होगा.

जी-7 शिखर सम्मेलन से पहले संबोधित करते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति ने जी-7 देशों की तरफ से निर्यात पर लगाई गई रोक को रेखांकित किया, जिसकी वजह से कई अन्य देशों में उत्पादन रुक गया.

उन्होंने कहा कि मध्यम आय वाले देशों में भी वैक्सीन का उत्पादन रुक गया, जो गरीब देशों के लिए बहुत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि मैं इसका एक उदाहरण लेना चाहूंगा जैसा कि भारत.

There have been export bans by several G7 member countries that blocked production in other countries & sometimes blocked production in middle-income countries,which is essential for production of vaccines for poorest countries. I'll take just one example, India: French President pic.twitter.com/l0O2mA2FpA

— ANI (@ANI) June 11, 2021

मैक्रों ने जोर देते हुए कहा भारत खासकर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को वैक्सीन उत्पादन के लिए कच्चे माल के निर्यात पर जी-7 इकॉनोमिज की तरफ से रोक लगा दी गई.

प्रतिबंधों को जरूर हटाया जाना चाहिए ताकि भारत खुद इसका उत्पादन बढ़ा सके और इसकी सप्लाई अफ्रीकन देशों में कर सके, जो पूरी तरह से इनके उत्पादन पर निर्भर हैं.

इधर, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार को कार्बिस बे में जी7 शिखर सम्मेलन में इस समूह के नेताओं का स्वागत किया. कोविड​​​​-19 महामारी की शुरुआत के बाद पहली बार ये नेता एक स्थान पर एकत्रित हुए हैं. इन नेताओं की चर्चा में कोरोना वायरस का मुद्दे के प्रमुखता से छाये रखने की उम्मीद थी.

साथ ही धनी देशों के इस समूह के नेताओं द्वारा संघर्षरत देशों के लिए टीके की कम से कम एक अरब खुराक साझा करने के लिए प्रतिबद्धता जताये जाने की उम्मीद थी.

दक्षिण-पश्चिम ब्रिटेन में जी-7 शिखर सम्मेलन की शुरुआत होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 50 करोड़ खुराक और जॉनसन ने कोविड-19 रोधी टीके की 10 करोड़ खुराक साझा करने की प्रतिबद्धता जतायी।

Post navigation

Previous: कार्बिस बे में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने जी-7 शिखर सम्मेलन में ग्रुप के नेताओं का किया स्वागत
Next: जीएसटी काउंसिल की आज 44वीं बैठक इसकी अध्यक्षता करेंगी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.