Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर जरूरतमंदों को दी गई ये मदद
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर जरूरतमंदों को दी गई ये मदद

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
images (7)

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत एक उम्दा किस्म के कलाकार ही नहीं बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के साथ साथ सामाजिक कार्यों और जरूरतमंद लोगों की मदद करने में भी गहरी रूचि रखते थे. ऐसे में आज सुशांत सिंह राजपूत की मौत की पहली बरसी के मौके पर सुशांत की याद में जरूरतमंद लोगों को तरह तरह की चीजें बांटकर उन्हें याद किया गया.

सुशांत की याद में मुम्बई के वाकोला इलाके के नजमा हेपतुल्ला हॉल में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, बैसाखियां, जरूरतमंदों को सिलाई मशीनें और राशन की पैकेट्स बांटें गये.

इस मौके पर मौजूद सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के करीबी निलोत्पल मृणाल ने कहा सुशांत सिंह राजपूत ने केरल और नगालैंड में आई बाढ़ के दौरान वहां के लोगों को काफी मदद की थी.

Sushant Singh Rajput Death Anniversary : सुशांत की याद में जरूरतमंदों को कुछ इस तरह से की गई मदद

वो हमेशा से जरूरतमंद लोगों को मदद करने में यकीन किया करते थे. ऐसे में सुशांत की मौत की पहली बरसी के मौके पर हम उन्हें याद करते हुए उन्हीं की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं.

निलोत्पल मृणाल ने को बताया कि सिर्फ मुम्बई में ही नहीं बल्कि देश और दुनिया के अलग-अलग शहरों में सुशांत के फैन्स की ओर से उनकी याद में कार्यक्रम रखे गये हैं और सुशांत को श्रद्धांजलि देने का इससे अच्छा तरीका नहीं हो सकता है.

मुम्बई में सुशांत की राजपूत की याद में हुए इस खास कार्यक्रम में 5 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, 10 दिव्यांगों को बैसाखियां, 30 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन और 50 लोगों को राशन का जरूरी सामान बांटा गया.

Sushant Singh Rajput Death Anniversary : सुशांत की याद में जरूरतमंदों को कुछ इस तरह से की गई मदद

उल्लेखनीय है कि आयोजन के मौके पर हॉल में सुशांत सिंह राजपूत की एक बड़ी सी तस्वीर लगाई गई थी और कार्यक्रम के दौरान सुशांत की आत्मा की शांति के लिए पंडित जी ने पारंपरिक ढंग से पूजा-अर्चना और हवन भी किया.

Post navigation

Previous: निक जोनास व प्रियंका चोपड़ा हुए रोमांटिक इंस्टाग्राम पर फोटो की शेयर
Next: हुमा कुरैशी स्टारर वेब सीरीज महारानी देख पहलवान गीता फोगाट ने कही ये बड़ी बात। …

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.