Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • विश्व एक्सपो में देश दिखायेगा अपनी अंतरिक्ष की ताकत : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

विश्व एक्सपो में देश दिखायेगा अपनी अंतरिक्ष की ताकत : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (5)

भारत अक्टूबर से मार्च तक दुबई में आयोजित होने वाले विश्व एक्सपो में अगले साल भाग लेगा और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी सहित 11 विषयों पर आधारित प्रदर्शनी प्रस्तुत करेगा. केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने सोमवार को यह जानकारी दी. जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए कहा है कि भारत विश्व एक्सपो में अपनी अंतरिक्ष शक्ति का प्रदर्शन करेगा.

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह के एक बयान के मुताबिक भारत दुनिया के सामने अंतरिक्ष विज्ञान समेत फार्मा, रत्न और आभूषण, स्टार्ट-अप, खाद्य प्रसंस्करण और ऐतिहासिक विरासत और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में अपनी नेतृत्व संबंधी भूमिका पेश करेगा.

विश्व एक्सपो का आयोजन एक अक्टूबर, 2021 से 31 मार्च, 2022 तक किया जाएगा जिसमें कम से कम 192 देश हिस्सा लेंगे. गौरतलब है कि भारत 2022 में अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ भी मनायेगा. बता दें कि फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सदस्यों ने दुबई में आयोजित होने जा रहे विश्व एक्सपो की जानकारी केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह को दी है.

विश्व एक्सपो के दौरान ISRO की उपलब्धियों को दिखाने के लिए यहां एक विशेष प्लॉट बूक किया गया है. इस कार्यक्रम के दौरान भारत दुबई में अंतरिक्ष में अपने अनुसंधान के अलावा 11 थीम पर प्रदर्शनी लगाएगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: क्या चीनी वैज्ञानिको ने खोजा चमगादड़ों में नया वायरस जाने ?
Next: मुख्य कार्यपालक अधिकारी की अध्यक्षता में यूपीडा की 66वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 2 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.