Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने 7वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 7वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (2)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 21 जून, 2021 को 7वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के दौरान कोविड प्रोटोकाॅल व सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन किया जाए। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम घर पर रहकर ही, परिवार के साथ योग की संकल्पना के साथ सम्पन्न किए जाएं।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर 7वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने योग के प्रति प्रदेशवासियों में जागरूकता एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से होने वाले लाभों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस हेतु अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रस्तावित प्रतियोगिताओं का आयोजन तथा विजेताओं का चयन पूरी तरह मानकों के अनुसार किया जाए। 
समीक्षा बैठक के दौरान आयुष विभाग द्वारा एक प्रस्तुतीकरण दिया गया, जिसमें अवगत कराया गया कि 21 जून, 2021 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रातः 6ः30 बजे से दूरदर्शन पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का प्रसारण होगा। इस दौरान प्रातः 6ः40 बजे से 7ः00 बजे तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का सम्बोधन तथा इसके बाद प्रातः 7ः00 बजे से 7ः45 बजे तक सामान्य योग प्रोटोकाॅल का प्रसारण होगा। प्रातः 7ः45 बजे से राज्य स्तरीय कार्यक्रमों तथा सायं 6ः30 बजे से 7ः30 बजे तक योग विशेषज्ञों के सम्मेलन का प्रसारण किया जाएगा। 
मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि काॅमन योग प्रोटोकाॅल के अनुसार मुख्यमंत्री जी का एक वीडियो (सूचना विभाग द्वारा) तैयार कराकर, उसका सजीव प्रसारण राज्य के आधिकारिक फेसबुक, ट्विटर एवं उ0प्र0 आयुष विभाग के आधिकारिक फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब पर #BeWithYogaBeAtHome, #YogaWithCMYogi, #YogaWithAyushUP के साथ अपलोड किया जाएगा तथा इसका प्रसारण आयुष कवच एप पर भी कराया जाएगा। 
7वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग दिवस चैलेंज के तहत ‘योग वीडियो प्रतियोगिता’, ‘योग कला प्रतियोगिता’ तथा ‘योग क्विज प्रतियोगिता’ का आयोजन होगा। प्रतियोगिताओं के सम्बन्ध में प्रिण्ट, इलेक्ट्राॅनिक तथा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
‘योग वीडियो प्रतियोगिता’ के अन्तर्गत राज्य व जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता के तहत महिला, पुरुष तथा योग पेशेवर की 03 पुरस्कार श्रेणियां होंगी। प्रत्येक श्रेणी में 05 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चे, 18 वर्ष से 40 वर्ष के युवा, 40 वर्ष से 60 वर्ष के वयस्क तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक सम्मिलित हो सकंेगे। प्रतियोगिता के तहत राज्य स्तर पर हर श्रेणी के प्रत्येक वर्ग में कम से कम 500 तथा जनपद स्तर पर 50 प्रतिभागियों द्वारा पंजीकरण कराया जाना आवश्यक है।
‘योग कला प्रतियोगिता’ के तहत योग तथा भारतीय सांस्कृतिक विरासत पर एक पेण्टिंग, पोस्टर या स्केच बनाकर आॅनलाइन जमा करना होगा। सर्वश्रेष्ठ रचनात्मक कला को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा तथा चयनित कला कृति को सार्वजनिक पोर्टल पर प्रकाशित किया जाएगा। 
‘योग क्विज प्रतियोगिता’ 21 जून, 2021 को आॅनलाइन आयोजित की जाएगी। प्रतिभागियों को 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर देने के लिए 30 मिनट का समय दिया जाएगा। सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता योग, पर्यावरण एवं वर्तमान परिवेश में रोगों के उपचार में घरेलू औषधियों के उपयोग पर आधारित होगी।
इस अवसर पर आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्म सिंह सैनी, मुख्य सचिव श्री आर0के0 तिवारी, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री श्री एस0पी0 गोयल, अपर मुख्य सचिव आयुष श्री प्रशान्त त्रिवेदी, प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री नितिन रमेश गोकर्ण सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना काल में दिवंगत हुये विभाग के लोगों के आश्रितों के समस्त देयों का भुगतान शीघ्र किया जाय : केशव प्रसाद मौर्य
Next: मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तावित राज्य आयुष विश्वविद्यालय, गोरखपुर की स्थापना के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 day ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.