Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आज देश में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई वृद्धि
  • देश
  • बिजनेस

आज देश में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई वृद्धि

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (7)

देश में आज एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढोत्तरी हुई है. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल का दाम 29 पैसे प्रति लीटर और डीजल का 17 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया है.

अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.41 रुपए और एक लीटर डीजल की कीमत 87.45 रुपए हो गई है. बड़ी बात यह है कि 9 राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पार पहुंच गई है.

इससे देश के अलग-अलग हिस्सों में अब पेट्रोल ऐतिहासिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है. राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लद्दाख समेत छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है.

वहीं, मुंबई में इस समय पेट्रोल 102.82 रुपए और डीजल 94.84 रुपए प्रति लीटर है. देश में राजस्थान में पेट्रोल और डीजल पर सबसे अधिक वैट लगाता है. उसके बाद मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का नंबर आता है.

इस साल चार मई के बाद पेट्रोल, डीजल के दाम में 24वीं बार वृद्धि हुई है. इस दौरान पेट्रोल का दाम 5.54 रुपए और डीजल का दाम 6.63 रुपए प्रति लीटर बढ़ा है. तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले 15 दिन के भावों के औसत के आधार पर रोजाना घरेलू बाजार में दाम तय करतीं हैं.

वाहन ईंधन की खुदरा कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने की वजह से ऊपर जा रही हैं. निवेशकों को उम्मीद है कि बढ़ती मांग की वजह से बाजार ओपेक और उसके सहयोगियों के अतिरिक्त उत्पादन का उपयोग कर सकेगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तावित राज्य आयुष विश्वविद्यालय, गोरखपुर की स्थापना के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण
Next: आज के पंचांग से जानें कैसी रहेगी ग्रहों की चाल। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.