Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने वाराणसी भ्रमण के दौरान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ की पूजा अर्चना की
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

मुख्यमंत्री ने वाराणसी भ्रमण के दौरान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ की पूजा अर्चना की

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (7)

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज अपने वाराणसी भ्रमण के दौरान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ की पूजा अर्चना की। उन्होंने दर्शन पूजन करने के बाद श्री काशी विश्वनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों को देखा। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस धाम की भव्यता निखर कर सामने आई है। उन्होंने निर्माण कार्यों को समय पर पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
   मुख्यमंत्री जी ने मंदिर परिसर में लग रहे मकराना संगमरमर के कार्य को देखा और वहां चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री जी मंदिर चैक बिल्डिंग के छत पर बनी वी0आई0पी0 गैलरी में गए, जहां से उन्होंने बाबा के शिखर और मां गंगा दोनों को प्रणाम किया। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने मुख्यमंत्री जी को निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी दी।  
इस दौरान पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 नीलकंठ तिवारी, स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रविन्द्र जायसवाल सहित जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना काल में प्रशासन, स्वास्थ्य, स्वयंसेवी संगठनों, जनप्रतिनिधियों ने मिलकर अच्छा काम किया: मुख्यमंत्री
Next: मुख्यमंत्री ने सुविख्यात धावक श्री मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.