Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जाने कब है निर्जला एकादशी व्रत साथ ही जाने क्या है पूजा-विधि ?
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

जाने कब है निर्जला एकादशी व्रत साथ ही जाने क्या है पूजा-विधि ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (12)

हिंदू धर्म में निर्जला एकादशी का विशेष महत्व है. है. निर्जला एकादशी इस साल 21 जून, सोमवार के दिन पड़ रही है. निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है. हर साल कई एकादशी तिथियां आती हैं लेकिन ये सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है.

निर्जला एकादशी को भीम एकादशी भी कहा जाता है. इस दिन भक्त सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय बिना खाए और बिना जल ग्रहण किए निर्जल रहकर व्रत करते हैं.

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जो जातक यह व्रत करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और यश, वैभव और सुख की प्राप्ति होती है और ग्रह दोष भी शांत होता है. इस व्रत के प्रभाव से अनजाने में किए गए पाप कट जाते हैं…

निर्जला एकादशी का शुभ मुहूर्त:
निर्जला एकादशी तिथि- 21 जून 2021
एकादशी तिथि प्रारंभ- 20 जून, रविवार को शाम 4 बजकर 21 मिनट से शुरू
एकादशी तिथि समापन-21 जून, सोमवार को दोपहर 1 बजकर 31 मिनट तक.

एकादशी पूजा सामग्री लिस्ट:
श्री विष्णु जी का चित्र अथवा मूर्ति, पुष्प, नारियल, सुपारी, फल, लौंग, धूप, दीप, घी , पंचामृत, अक्षत, तुलसी दल, चंदन और मिष्ठान आदि.

निर्जला एकादशी की पूजा-विधि:
निर्जला एकादशी व्रत से एक रात पहले यानी कि दशमी के दिन से ही व्रत शुरू हो जाता है. इसलिए दशमी को रात में खाना खाने के बाद अच्छे से मुंह साफ कर लेना चाहिए ताकि मुंह जूठा न रहे.

निर्जला एकादशी के दिन सुबह उठकर नित्यकर्म करने के बाद. नए कपड़े पहनकर पूजाघर में जाएं और भगवान के सामने व्रत करने का संकल्प मन ही मन दोहरायें. भगवान विष्णु की आराधना करें और मन ही मन श्री हरि के मंत्र ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करते रहें. इस व्रत को करने से जातक के समस्त रोग, दोष और पापों का नाश होगा. इस दिन मन की सात्विकता का ख़ास ख्याल रखें.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 19 जून जाने आज के पंचांग से कैसा रहेगा आपका दिन। ….
Next: क्या 24 जून को दिल्ली में कश्मीर के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सर्वदलीय बैठक जाने ?

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.