Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
  • देश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (2)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि योग भारत की प्राचीन विधा तथा हमारी ऋषि परम्परा का प्रसाद है। योग के माध्यम से जीवन में स्वास्थ्य, सुख, शांति, समन्वय तथा कल्याण सम्भव है।
    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों के दृष्टिगत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रमों में कोविड प्रोटोकाॅल तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन किया जाए। इस अवसर पर कार्यक्रमों को घर पर रहकर ही सम्पन्न किया जाए।
   मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से योग को अन्तर्राष्ट्रीय पहचान प्राप्त हुई है। योग, नकारात्मकता को दूर करने तथा शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ एवं निरोग रहने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। 7वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय ‘योगा फाॅर वेलनेस’ निर्धारित किया गया है। इस वर्ष यह आयोजन शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए योग का अभ्यास करने पर केन्द्रित होगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सैमसंग की नोएडा फैक्ट्री ‘मेक इन इण्डिया’ कार्यक्रम की सफलता का बेहतरीन उदाहरण: मुख्यमंत्री
Next: हाईस्कूल परीक्षाफल हेतु कक्षा-09 के परीक्षाफल का 50 प्रतिशत तथा कक्षा-10 के प्री-बोर्ड परीक्षाफल का 50 प्रतिशत अंक निर्धारित -डॉ0 दिनेश शर्मा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 30 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 34 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 37 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.