Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा करने से मिलता है विशेष फल
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा करने से मिलता है विशेष फल

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (6)

हिंदू मान्यताओं के अनुसार कोई भी शुभ कार्य करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जानी जरूरी है. बुधवार को पूरे विधि विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा की जाती है.

भगवान गणेश भक्तों पर प्रसन्न होकर उनके दुखों को हरते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. भगवान गणेश खुद रिद्धि-सिद्धि के दाता और शुभ-लाभ के प्रदाता हैं.

वह भक्‍तों की बाधा, सकंट, रोग-दोष और दरिद्रता को दूर करते हैं. शास्‍त्रों के अनुसार श्री गणेश जी की विशेष पूजा का दिन बुधवार है. कहा जाता है कि बुधवार को गणेश जी की पूजा और कुछ उपाय करने से समस्‍याएं दूर होती हैं.

बुधवार के दिन गणेश पूजा का विशेष फल बताया गया है. गणेश जी को विघ्नहर्ता भी कहा गया है. जिन लोगों के जीवन में किसी भी प्रकार की बाधा बनी हुई है उनके लिए बुधवार की पूजा विशेष फल देने वाली साबित हो सकती है.

मान्यता है कि गणेश जी की पूजा करने से राहु की अशुभता को दूर किया जा सकता है. गणेश जी की पूजा करने से राहु के शुभ फलों में वृद्धि होती है. पंचांग और ज्योतिष गणना के अनुसार इस बुधवार को वृष राशि में राहु और मंगल की युति से अंगारक योग बना हुआ है. इसलिए इस दिन गणेश जी की पूजा करने से इस योग के अशुभ प्रभावों को भी कम किया जा सकता है.

भगवान गणेश जी को बुद्धि का दाता भी कहा गया है. गणेश जी का संबंध शिक्षा और ज्ञान से भी है. जिन लोगों के जीवन में शिक्षा संबंधी बाधा बनी हुई है उन्हें बुधवार को गणेश जी की पूजा करनी चाहिए.

साथ ही गणेश जी की पूजा नौकरी और करियर की बाधाओं को दूर करने में भी सहायक है. बुधवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर गणेश जी की पूजा आरंभ करें. पूजा आरंभ करने से पूर्व गणपति बप्पा को दुर्वा घास और उनके प्रिय चीजों का भोग लगाएं. पूजा का समापन गणेश आरती से करें.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 23 जून आज के पंचांग से जाने कैसा रहेगा आपका दिन
Next: स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटों में आये देश में कोरोना के 50,848 नए मामले

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.