Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार की होगी चर्चा
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार की होगी चर्चा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
images (3)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होनी है. ये बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी. ये बैठक केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाओं के बीच आयोजित की जा रही है.

इस वजह से ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है और सभी की निगाहें इस पर टिकी हुई हैं. सूत्रों की मानें तो इसी महीने के अंत तक मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है.

2019 में दोबारा एनडीए सरकार बनने के बाद से मंत्रिमंडल विस्तार नहीं किया गया है. शिवसेना और शिरोमणि अकाली दल के एनडीए से बाहर जाने और एलजेपी कोटे से रामविलास पासवान के निधन के कारण कैबिनेट में जगह खाली है. इस वजह से मंत्रिमंडल विस्तार की मांग उठ रही है.

हाल के दिनों में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सरकार और नेताओं के बीच कई दिनों तक लंबी बैठकें हुई. जिसमें मौजूदा मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की गई. जबकि नए चेहरों के चयन पर भी विचार किया गया. सूत्रों की मानें तो मंत्रिमंडल में दो बातों का विशेष ख्याल रखा जा रहा है.

पहला 2022 में उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में होने वाला विधानसभा चुनाव. दूसरा एनडीए के कुनबे को बढ़ाने पर जोर. माना जा रहा है उत्तर प्रदेश से 3, उत्तराखंड से 1, गुजरात से 1, गोवा से 1, हिमाचल प्रदेश से 1 और पंजाब से 1 नए चेहरे को केंद्रीय मंत्रिमंडल में मौका मिल सकता है. जबकि क्षेत्रीय दलों को भी इस बार साधने की तैयारी है.

एनडीए का प्रमुख सहयोगी दल होने के बावजूद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में जेडीयू की भागीदारी नहीं हैं. माना जा रहा है कि संभावित कैबिनेट विस्तार में जेडीयू के दो नेताओं को मौका मिल सकता है. इस बीच मंगलवार से दो दिवसीय दौरे पर नीतीश कुमार के दिल्ली पहंचने पर सियासी सरगर्मी बढ़ गई. हालांकि

बता दें कि मई 2019 में एनडीए की दोबारा सरकार बनने पर बीजेपी ने जेडीयू से सिर्फ एक केंद्रीय मंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे पार्टी ने ठुकरा दिया था. नीतीश कुमार की पार्टी का कहना था कि बिहार में जेडीयू सांसदों की संख्या को देखते हुए कम से कम दो केंद्रीय मंत्री का पद मिलना चाहिए.

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटों में आये देश में कोरोना के 50,848 नए मामले
Next: पाकिस्तान में आज सुबह हुए भूकंप के झटके महसूस

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.