Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आज लखनऊ में हुआ पेट्रोल महंगा 95.29 रुपये
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

आज लखनऊ में हुआ पेट्रोल महंगा 95.29 रुपये

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (12)

पेट्रोल-डीजल की कीमत शुक्रवार को स्थिर रहने के बाद एक बार फिर बढ़ गई हैं. आज पेट्रोल-डीजल के दाम में जबरदस्त इजाफा हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल और डीजल दोनों 35-35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी में आज पेट्रोल का दाम 98.11 रुपये प्रति लीटर पर चला गया वहीं डीजल भी 88.65 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

मुंबई में जहां पेट्रोल की कीमतें 29 मई को पहली बार 100 रुपये के पार पहुंच गईं, वहीं शनिवार को पेट्रोल 104.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.16 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

ये कीमत जो महानगरों में सबसे ज्यादा है. चेन्नई में पेट्रोल अब 99.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.22 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 97.99 रुपये और डीजल 91.49 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.

लखनऊ में आज पेट्रोल 95.29 रुपये और डीजल 89.06 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़ में आज पेट्रोल 94.35 रुपये और डीजल 88.29 रुपये प्रति लीटर
रांची में पेट्रोल 93.82 रुपये और डीजल 93.57 रुपये प्रति लीटर
भोपाल में पेट्रोल 106.35 रुपये और डीजल 97.37 रुपये प्रति लीटर
पटना में पेट्रोल 100.13 रुपये और डीजल 94.00 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरू में पेट्रोल 101.39 रुपये और डीजल 93.98 रुपये प्रति लीटर
नोएडा में पेट्रोल 95.40 रुपये और डीजल 89.14 रुपये प्रति लीटर

देश में 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और लद्दाख) में पेट्रोल ने 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर लिया है. मेट्रो शहरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर है और अब चेन्नई में दरें इस दिशा में बढ़ रही हैं.

1 मई से अबतक तेल की कीमतों में 30 बार बढ़ोतरी हुई है और 26 बार कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. इस बढ़ोतरी ने दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 7.71 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है. इसी तरह, राष्ट्रीय राजधानी में डीजल की कीमतों में 8.12 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के विकास कार्यों को लेकर करेंगे वर्चुअल बैठक
Next: दो लापता ट्रैकरों को उत्तराखंड में हेमकुंड साहिब के पास से निकाला सुरक्षित

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.