Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को ED ने बुलाया पूछताछ के लि
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को ED ने बुलाया पूछताछ के लि

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (16)

ए

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. 100 करोड़ रुपये की रिश्वत के आरोपों के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल देशमुख को समन भेजा है.

देशमुख को सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है. बीती रात ही उनके दो सहायकों को ईडी ने गिरफ्तार किया है. अब अनिल देशमुख की गिरफ्तारी से भी इनकार नहीं किया जा सकता है.

ईडी ने शुक्रवार को पीएमएलए के प्रावधानों के तहत देशमुख के निजी सचिव संजीव पलांडे और निजी सहायक कुंदन शिंदे से करीब नौ घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. आरोप है कि केंद्रीय जांच एजेंसी के मुंबई में बलार्ड इस्टेट स्थित कार्यालय में हुई पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्ति सहयोग नहीं कर रहे थे.

ईडी ने देशमुख और अन्य के खिलाफ केस तब दर्ज किया गया, जब सीबीआई ने बंबई हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन के तहत दर्ज एक मामले में पहली आरंभिक जांच शुरू की.

अदालत ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा देशमुख के खिलाफ लगाए गए रिश्वत के आरोपों के संबंध में जांच एजेंसी को जांच का निर्देश दिया.

देशमुख ने इन आरोपों के बाद अप्रैल में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने इन आरोपों को खारिज किया है. उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर के बाहर एक एसयूवी में विस्फोटक सामग्री मिलने

के मामले में जांच के दौरान सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे की भूमिका सामने आई थी. इसके बाद परमबीर सिंह को उनके पद से हटा दिया गया था. सचिन वाजे को भी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दो लापता ट्रैकरों को उत्तराखंड में हेमकुंड साहिब के पास से निकाला सुरक्षित
Next: दिल्ली में ऑक्सीजन की मांग को लेकर विवाद हुआ और गहरा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.