Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में 24 घंटों में आये 50,000 कोरोना के नए मामले। …..
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में 24 घंटों में आये 50,000 कोरोना के नए मामले। …..

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (5)

दो दिन की राहत के बाद एक बार फिर कोरोना के नए मरीजों की संख्या ने पचाल हजार का आंकड़ा पार कर लिया. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 50,040 नए कोरोना केस आए

और 1258 लोगों की जान चली गयी वहीं देश में रिकरवी रेट बढ़कर 96.75% पर पहुंच गया. देश में अभी 5,86,403 एक्टिव मरीज हैं, जिनका अस्पतालों में या घरों में इलाज चल रहा है.

बता दें कि शनिवार को 48,698 नए कोरोना केस आए और 1183 संक्रमितों की जान चली गई. इससे पहले 21 जून को 42,640 मामले आए थे.बीते दिन 64 लाख 25 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक 32 करोड़ 17 लाख से ज्यादा लोगों को वैकसीन लगाई जा चुकी है.

कुल कोरोना केस- तीन करोड़ 2 लाख 33 हजार 183
कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 95 लाख 51 हजार 029
कुल एक्टिव केस- 5 लाख 68 हजार 403
कुल मौत- 3 लाख 95 हजार 751
देश के कुछ प्रमुख राज्यों में कोरोना की स्थिति

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 9,812 नये मामले सामने आये और 179 लोगों की संक्रमण से जान चली गयी जिससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 60,26,847 हो गयी तथा मृतक संख्या 1,20,881 पर पहुंच गयी. मौत के 179 नये मामलों में 106 मामले पिछले 48 घंटे के हैं तथा 73 मामले पिछले सप्ताह सामने आए.

मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 46 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 7,89,657 तक पहुंच गयी. राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 25 और व्यक्तियों की मौत हुई है. प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8,896 हो गयी है.

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 361 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से अबतक संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 9,93,045 हो गई है. राज्य में शनिवार को 91 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 435 लोगों ने गृह पृथकवास की अवधि पूर्ण की. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित चार मरीजों की मौत हुई है. शनिवार को संक्रमण के 361 मामले आए हैं.

हरियाणा में शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से 17 मौतें हुईं, जबकि संक्रमण के 121 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 7,68,263 हो गए. अब तक संक्रमण से 9,368 लोगों की मौत हो चुकी है. बुलेटिन के मुताबिक, गुड़गांव, हिसार, पानीपत और भिवानी जिलों में दो-दो लोगों की मौत हुई है.

गुजरात में शनिवार को कोरोना वायरस के 122 नए मामले आए और तीन मौतें हुईं, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 8,23,132 हो गए और मृतकों की संख्या बढ़कर 10,048 हो गई. 352 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिससे गुजरात में कुल ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8,09,201 हो गई. सूरत में सबसे अधिक 24 नए मामले आए

कर्नाटक में शनिवार को कोविड-19 के 4,272 नए मामले आये जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28,31,026 हो गयी और संक्रमण से 115 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 34,654 हो गयी है. पिछले 24 घंटे के दौरान 6,126 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 26,91,123 हो गयी है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 27 जून यानि आज आषाढ़ माह का गणेश संकष्टी चतुर्थी व्रत
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को मन की बात के जरिए किया संबोधित

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.