Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में आये कोरोना के 50 हजार से कम नए मामले सामने
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में आये कोरोना के 50 हजार से कम नए मामले सामने

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (3)

कोरोना के मोर्चे पर अच्छी खबर आयी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 46,148 नए कोरोना केस आए और 979 लोगों की जान चली गयी.

बता दें कि 76 दिनों बाद ऐसा हुआ है जब देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा एक हजार से कम है. वहीं बीते दिन 58,578 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं.

इसी के साथ देश में एक्टिव केस की संख्या घटकर 5,72,994 पर आयी. कोरना से देश में अब तक 3,96,730 की मौत हो चुकी है. देश में कोरोना से ठीक होने वालों की दर बढ़कर 96.80% पर पहुंच गयी है.

बता दें कि रविवार को 50,040 नए कोरोना केस आए और 1258 संक्रमितों की जान चली गई. वहीं रविवार को देश में 17 लाख 21 हजार वैक्सीन दी गयीं. बता दें कि बाकी दिनों के मुकाबले रविवार को टीकाकरण की रफ्तार कम होती है.

देश में अब तक 32 करोड़ 36 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. कल कोरोना के 15,70,515 सैंपल की जांच की गयी. देश में अब तक कुल 40 करोड़ 63 लाख 71 हजार 279 सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है.

कुल कोरोना केस- तीन करोड़ 2 लाख 79 हजार 331
कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 93 लाख 09 हजार 607
कुल एक्टिव केस- 5 लाख 72 हजार 994
कुल मौत- 3 लाख 96 हजार 730

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रपति का उनके पैतृक ग्राम परौंख,जनपद कानपुर देहात में जन अभिनन्दन समारोह
Next: 28 जून पंचांग से जाने क्या होगी आज की तिथि

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.