Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मौसम विभाग : पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

मौसम विभाग : पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
images (1)

पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में तेज धूप से लोगों का जीना मोहाल हो रहा है. इसके चलते मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि पाकिस्तान से आने वाली गर्म पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हवाओं की वजह से अगले

दो दिनों के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश समेत उत्तर-पश्चिम भारत में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है.

जबकि अगले 5 दिनों के दौरान बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं स्काईमेट के मुताबिक गुरुवार को भारत के 10 सबसे गर्म स्थान चुने गए हैं.

राजस्थान के गंगानगर को सबसे गर्म जगहों में से एक माना गया है, क्योंकि गुरुवार को यहां का तापमान 45.8 था.
राजस्थान के चुरू में भीषण गर्मी पड़ रही है. यहां का तापमान 45.4 है.
राजस्थान के पिलानी में तापमान 44.7 बना हुआ है.
राजस्थान के बीकानेर में तापमान 44.4 है.
हरियाणा के नारनौल में तेज धूप के चलते तापमान 44.0 है.
हरियाणा के हिसार में भी तापमान 43.5 है.
राजधानी नई दिल्ली में तपती धूप से लोग परेशान हैं. यहां पर तापमान 43.5 है.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी तापमान 43.4 है.
हरियाणा के रोहतक में तापमान 43.4 है.
यूपी के अलीगढ़ में गर्मी की वजह से तापमान 43.2 है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि बुधवार को भीषण गर्मी ने राष्ट्रीय राजधानी में पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस साल का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान माना जा रहा है.

वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री ज्यादा होने पर मैदानी इलाकों में हीटवेव घोषित कर दी जाती है.

Post navigation

Previous: आज शीतलाष्टमी व्रत आइए जानते हैं शीतला अष्टमी की पौराणिक कथा। ….
Next: कोरोना के डेल्टा वेरिएंट है 60 % ज्यादा संक्रामक

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.