Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • खाने की पांच खतरनाक चीजें जो ले सकती हैं
  • जीवन शैली

खाने की पांच खतरनाक चीजें जो ले सकती हैं

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
ihji
मानवता के इतिहास में इंसान ने अलग-अलग तरह के जीवों, वनस्पतियों को खाकर अपना जीवन गुज़ारा है। आज भी दुनिया के कई विश्वविद्यालयों में खाने की चीज़ों और उनके असर को लेकर शोध जारी है। अलग-अलग समुदायों में अलग-अलग चीजों को कुछ चीज़ों को खाने के लिए वर्जित माना जाता है। कई बार ऐसा होता है कि एक समाज में किसी चीज को बेहद चाव से खाया जाता है। वहीं, दूसरे समाज में उसी चीज को वर्जित माना जाता है। इसके पीछे इन चीज़ों के इंसानी शरीर और मन पर पड़ने वाले असर को जिम्मेदार माना जाता है।

बीते कुछ सालों में हुए शोध में वैज्ञानिकों ने कई ऐसी चीजों का पता लगाया है जिनके खाने से लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं और उनकी जान भी जा सकती है। यहां पर ऐसी ही पांच चीजों का जिक्र है जिनके बारे में पूरी जानकारी नहीं होने पर इन्हें खाने से परहेज करना चाहिए।

पफर मछली

ये एक ऐसी मछली है जिसे साइनाइड ज़हर से भी ज़्यादा ख़तरनाक माना जाता है। इस मछली में टेट्रोडोटॉक्सिन नामक ज़हर होता है जो अपने तेज गति से फ़ैलने के लिए जाना जाता है।हालांकि, इतनी ख़तरनाक होने के बावजूद भी इस मछली से बनी फुगु डिश जापान में काफ़ी पसंद की जाती है। जापान में फुगु डिश को अक्सर सूप के साथ परोसा जाता है। लेकिन इस डिश को बनाने के लिए कई सालों की ट्रेनिंग की ज़रूरत बनती है। इसे बनाने वाले शेफ़ भी सालों की ट्रेनिंग के बाद ही अपने ग्राहकों को ये डिश परोस पाते हैं। असल बात ये है कि जब तक इस मछली से बनी डिश ग्राहक तक पहुंचे तब तक इसके जहरीले हिस्से जैसे दिमाग़, त्वचा, आँखें, अंडाशय, लिवर और आँतों को हटा देना चाहिए।

कासू – मारजू चीज
ख़ाने की इस चीज के बारे में सुनकर ही आपका जी खराब हो सकता है। दरअसल इसे कासू मारज़ू चीज कहते हैं। ये इटली में काफ़ी पॉपुलर है। इसे बनाते हुए इसमें उड़ने वाले कीड़ों का लार्वा डाला जाता है। कुछ समय बाद, ये छोटे-छोटे कीड़े चीज को इतना मुलायम बना देते हैं कि चीज के बीचो-बीच का हिस्सा क्रीम जैसा हो जाता है। कासू मारजू चीज के स्वादिष्ट होने की वजह भी ये कीड़े ही हैं। लेकिन इस चीज को खाना इतना आसान भी नहीं है।

ये चीज खाते हुए आपको कीड़ों को पकड़ना पड़ता है। क्योंकि जगह मिलने पर ये कीड़े 15 सेंटीमीटर तक उछल सकते हैं। वहीं, इसे दुनिया की सबसे ख़तरनाक चीज भी बताया गया है क्योंकि अगर चीज में मौजूद कीड़े मर जाते हैं तो इसका मतलब ये होता है कि चीज़ खराब हो चुकी है। ऐसी स्थिति में इसे ख़ाने से पेट खराब होने, उल्टी होने और डायरिया होने की आशंका रहती है।

रूबाब

ब्रितानी पकवानों में इस्तेमाल होने वाली रूबाब को भी काफ़ी ख़तरनाक माना जाता है। लेकिन इसे लेकर लोगों में बहस भी जारी है कि ये कितनी ज़हरीली है। दरअसल, रूबाब के साथ लगी पत्तियों में ओक्सालिक एसिड होता है जिससे आपकी किडनी में पथरी बन सकती हैं। इस बात का विरोध करने वाले लोग कहते हैं कि ये एसिड रूबाब में भी मौजूद होता है। लेकिन रूबाब के साथ लगी पत्तियों में इस एसिड की मात्रा काफ़ी ज़्यादा होती है।
जायफल

ये प्रसिद्ध मसाला इंडोनेशिया में पाए जाने वाले पेड़ से आता है। ये कुछ ख़ास बिस्कुटों को बनाने के काम में लाया जाता है। इसके अलावा इसे आलू, माँस और सब्जी के साथ-साथ कुछ पेय पदार्थ बनाने के काम में भी इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, अगर इसे ज़्यादा मात्रा में खाया जाए तो इससे जी मचलाना, दर्द, साँस में दिक़्क़त होना और मानसिक दौरे आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली-एनसीआर की प्रदूषित वायु में शूटिंग करने के लिए इमरान ‘गैस मास्क’ की जरूरत
Next: न करें खिलवाड़ और खाने में शामिल करें ये पांच आहार

Related Stories

uihj-1
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली

30 मई 2026 का राशिफल

Sarvoday Times 4 months ago 0
6 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

वर्क फ्रॉम होम से बदल रही है जीवनशैली, जानिए कैसे

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (2)
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन

आपसे बेहतर कोई नहीं, पलक तिवारी के लिए रैपर किंग जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.