Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री पद की बीजेपी विधायक पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ली
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मुख्य समाचार

उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री पद की बीजेपी विधायक पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ली

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (7)

खटीमा से बीजेपी के विधायक पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. वे उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बनें. देहरादून स्थित राजभवन पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

धामी के अलावा बीजेपी के सीनियर नेता सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडेय, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, रेखा आर्य और यतीश्वरानंद ने मंत्री पद की शपथ ली.

पुष्कर सिंह धामी के शपथ से पहले उत्तराखंड में बीजेपी के कई विधायक नाराज बताए गए. बीजेपी के सीनियर नेता सतपाल महाराज से पुष्कर सिंह धामी ने शपथग्रहण से पहले खुद जाकर मुलाकात की.

पार्टी सांसद अजय भट्ट को भी विधायकों को मनाने की जिम्मेदारी दी गई. अजय भट्ट ने कई विधायकों से बात की. वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी समेत कई नेताओं से धामी ने मुलाकात की.

अजय भट्ट से मुलाकात के बाद बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि नाराजगी की खबरें बिल्कुल गलत हैं. शपथग्रहण समारोह से पहले यशपाल आर्या के घर भी बैठक हुई. इसमें बिशन सिंह चुफाल, धन सिंह, यतीश्वरानंद और महेंद्र भट्ट शामिल हुए.

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पुष्कर सिंह रावत को बधाई दी. साथ ही कहा कि कांग्रेस राजनीति में अवसर नहीं ढूढती है. बीजेपी विधायकों की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि नए मुख्यमंत्री का चयन हुआ

और इसको लेकर बीजेपी के नेता ही असहज हैं. जो मुख्यमंत्री अपने राजनीतिक दल को संतुष्ट नहीं कर पा रहा है, जो विधायकों को संतुष्ट नहीं कर पा रहा है वो उत्तराखंड का क्या विकास करेगा?

पुष्कर सिंह धामी खटीमा से दो बार विधायक रह चुके हैं. हालांकि वे कभी मुख्यमंत्री नहीं बने. पुष्कर सिंह धामी का जन्म पिथौरागढ़ के टुंडी गांव में हुआ था. वे बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं. कॉलेज के दिनों में ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े. धामी की युवाओं में मजबूत पकड़ है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ‘हर घर जल योजना’ के तहत सभी कार्य शीघ्रता से पूर्ण किए जाएं और लोगों को कनेक्शन देने की कार्यवाही की जाए: मुख्यमंत्री
Next: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल जाकर जाना हाल। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.