Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना से हुई पिछले 24 घंटे में लगभग 723 लोगों की मौत
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में कोरोना से हुई पिछले 24 घंटे में लगभग 723 लोगों की मौत

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (5)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस की रफ्तार अब धीमी पड़ रही है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 39 हजार 796 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 723 लोगों की मौत हो गई.

भारत में लगातार सातवें दिन कोरोना मामले 50 हजार से कम दर्ज हुए हैं और मौत का आंकड़ा भी कम हुआ है. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

कुल कोरोना केस- तीन करोड़ 5 लाख 85 हजार 229
कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 97 लाख 430
कुल एक्टिव केस- 4 लाख 82 हजार 71
कुल मौत- 4 लाख 2 हजार 728
कुल टीकाकरण- 35 करोड़ 28 हजार 92 हजार 46

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 14 लाख 81 हजार 583 वैक्सीन लगाई गईं. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15 लाख 22 हजार 504 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद कल तक कुल 41 करोड़ 97 लाख 77 हजार 457 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 94 नए मामले सामने आए और सात रोगियों की मौत हुई, जबकि संक्रमण दर 0.13 प्रतिशत है. पिछले साल महामारी फैलने के बाद से राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के 14,34,554 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 14.08 लाख लोग संक्रमण से उबर चुके हैं. मृतकों की कुल संख्या 24,995 है. उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या कम हो कर 992 रह गई है.

महाराष्ट्र में कोरोना के 9,336 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 60,98,177 हो गयी है. संक्रमण से और 123 लोगों की मौत हुई है.

राज्य में महामारी ने अभी तक कुल 1,23,030 लोगों की जान ली है. वहीं, 3,378 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है. राज्य में अभी तक कुल 58,48,693 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं वहीं फिलहाल कुल 1,23,225 लोगों का कोविड का इलाज चल रहा है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रत्येक सोमवार को लयबद्ध रूप से रुद्राष्टकम् का पाठ करने से सभी प्रकार के सकंट होते है समाप्त
Next: उत्तर प्रदेश में आज से खुलने जा रहे सिनेमाघर इन गाइडलाइंस का करना होगा पालन

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 days ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.