Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अनार के छिलके 50 की उम्र में भी आपको रखेंगे जवां,
  • जीवन शैली

अनार के छिलके 50 की उम्र में भी आपको रखेंगे जवां,

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
hyuu

क्या आपको भी अपने चेहरे पर आंखों के पास झुर्रियां दिखाई देने लगी हैं। अगर हां, तो वाकई आपकी स्किन ज्यादा देखभाल मांग रही है। हम लोग अक्सर फलों को खा कर उसके छिलके कूड़े में यूं ही फेंक देते हैं। लेकिन यही छिलके आपकी त्वचा में जादुई फर्क ला सकते हैं। आगे की स्लाइड में जानें ऐसे ही एक फल अनार के छिलके से होने वाले चमत्कारी फायदों के बारे में जो आपकी बढ़ती उम्र को उजागर नहीं होने देंगे। 

अनार के छिलके कई एंटीऑक्सीडेंट गुण से भरपूर होते हैं। इसके छिलकों का मास्क लगाने से आपकी त्वचा कई तरह के संक्रमण के संपर्क में आने से बचती है। इसका मास्क बनाने के लिए अनार के छिलके को सुखा कर उसका पाउडर बना लें। इस पाउडर को गुलाब जल में मिलाकर चेहरे पर लगाए।

बेदाग त्वचा के लिए आप यह पैक लगा सकते हैं। अनार के बीजों को अच्छी तरह पीस लें और उसमें दही मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पैक को चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। जब पैक सूख जाए तो चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
अनार के बीजों से एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट में एक चम्मच शहद मिला लें। इस पेस्ट को पूरे चेहरे और गले पर अच्छी तरह लगा लें और सूखने पर गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें।

अगर आपकी त्वचा पर बड़े-बड़े पोर्स हो तो आपका चेहरा बेजान और गड्ढो से भरा हुआ लगेगा। अनार के छिलको का मास्क लगाने से स्किन के पोर्स छोटे हो जाते हैं। साथ ही  त्वचा में कसाव भी आता है।

अनार के छिलके आपके चेहरे में चमक लाने के साथ-साथ उसे जवां भी बनाता है। साथ ही अनार के छिलकों का मास्क चेहरे पर लगाने से मुंहासों की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।इतना ही नहीं अनार के छिलकों वाला ये मास्क आपकी त्वचा को लटकने से भी बचाता है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: न करें खिलवाड़ और खाने में शामिल करें ये पांच आहार
Next: ज्वैलर्स की दुकान में चोरों का डाका, पांच लाख का माल किया पार

Related Stories

uihj-1
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली

30 मई 2026 का राशिफल

Sarvoday Times 4 months ago 0
6 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

वर्क फ्रॉम होम से बदल रही है जीवनशैली, जानिए कैसे

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (2)
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन

आपसे बेहतर कोई नहीं, पलक तिवारी के लिए रैपर किंग जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.