Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ईरान में नहीं थी कई घंटों तक बिजली राष्ट्रपति हसन रूहानी मांगी जनता से माफ़ी
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

ईरान में नहीं थी कई घंटों तक बिजली राष्ट्रपति हसन रूहानी मांगी जनता से माफ़ी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (15)

ईरान के निवर्तमान राष्ट्रपति ने गर्मियों के मौसम में राजधानी तेहरान और अन्य शहरों में दिन में कई घंटों तक बिजली गुल रहने को लेकर मंगलवार को माफी मांगी. कई वर्षों बाद ईरान में लोगों को इस तरह से बिजली गुल होने की स्थिति का सामना करना पड़ा है.

सरकार की एक बैठक का टीवी पर सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें राष्ट्रपति हसन रूहानी ने स्वीकार किया कि पिछले हफ्ते बिजली गुल होने से ईरानियों को काफी परेशानी हुई और अपने असमान्य व्यक्तिगत संबोधन में इसे लेकर उन्होंने अफसोस जताया. उन्होंने कहा इन समस्याओं और कष्ट का सामना करने वाले प्रिय लोगों से मैं माफी मांगता हूं.

हाल के दिनों में निरंतर बिजली गुल होने से तेहरान एवं अन्य शहरों की सड़कों पर अफरा-तफररी और भ्रम की स्थिति देखने को मिल रही है. ट्रैफिक लाइट बंद हो गई, फैक्टरियां बंद हो गई, दूरसंचार ठप पड़ गया और मेट्रो सेवाएं भी प्रभावित हुई.

ईरान के उत्तरी हिस्से के कुछ शहरों में जलापूर्ति भी प्रभावित हुई. अधिकारियों ने इस समस्या के लिए देश में तामपान में वृद्धि, बिजली की मांग बढ़ने और जल विद्युत उत्पादन प्रभावित होने को जिम्मेदार ठहराया है.

तेहरान और अन्य बड़े शहरों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. पिछले हफ्ते ईरान के एकमात्र परमाणु ऊर्जा संयंत्र में भी बिजली उत्पादन आपात स्थिति में ठप हो गया था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जाने दिल्ली पर कब होगा मानसून मेहरबान। …
Next: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने ट्वीट कर दी जानकारी जल्द होंगे जेईई मैन्स के पेपर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.