Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का 87 साल में हुआ निधन
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का 87 साल में हुआ निधन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (15)

कांग्रेस के दिग्गज नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन हो गया है. सिंह का 87 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को निधन हो गया. पांच बार सांसद और नौ बार विधायक रहे वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने.

वह केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे. इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में उन्होंने तड़के 3.40 बजे अंतिम सांस ली. उनके निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने शोक जताया है.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक करियर लोगों की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

कोविंद ने ट्वीट किया वीरभद्र सिंह के निधन की खबर सुन कर दुखी हूं. छह दशक के उनके राजनीतिक करियर में मुख्यमंत्री और सांसद के तौर पर उनकी भूमिकाएं हिमाचल प्रदेश के लोगों की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता जाहिर करती हैं. परिवार एवं समर्थकों के प्रति संवेदनाएं

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया और कहा कि सिंह ने राज्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और लोगों की सेवा की.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा वीरभद्र सिंह का लंबा राजनीतिक जीवन रहा जो प्रशासनिक और विधायी अनुभवों से भरा हुआ था. उन्होंने हिमाचल प्रदेश में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और लोगों की सेवा की. उनके निधन से दुखी हूं. परिवार के सदस्यों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.

इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर दुख जताया और राज्य के विकास में उनके योगदान को याद किया. राहुल गांधी ने ट्वीट किया

वीरभद्र सिंह जी सही मायनों में एक कद्दावर नेता थे. जनता और कांग्रेस की सेवा करने की उनकी प्रतिबद्धता आखिर तक अनुकरणीय रही. उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है. हम उनकी कमी महसूस करेंगे.

वहीं प्रियंका गांधी ने कहा राजनीति में विशालकाय पर्वतों-सा कद रखने वाले और देवभूमि हिमाचल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री वीरभद्र सिंह जी के निधन से हम सबको एक अपूरणीय क्षति हुई है.

ईश्वर श्री वीरभद्र सिंह जी को श्रीचरणों में स्थान दें. विनम्र श्रद्धांजलि. बता दें कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के सम्मान में गुरुवार को राज्य में तीन दिवसीय शोक की घोषणा की. अधिकारी ने बताया कि आठ से लेकर 10 जुलाई के बीच किसी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट का हुआ विस्तार व 43 नए मंत्रियों ने ली शपथ
Next: कश्मीर में आतंकी और सुरक्षाबलों में हुई मुठबेड़ में तीन आतंकी ढेर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.