Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अभिनेत्री तापसी पन्नू करेंगी अपने माता-पिता की पसंद से शादी
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

अभिनेत्री तापसी पन्नू करेंगी अपने माता-पिता की पसंद से शादी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (19)

अपनी शानदार अभिनय से हर किसी को चौंकाने वाली तापसू पन्नू ने खुलासा किया कि उनके पैरेंट्स चाहते हैं कि वह बस शादी कर ले, चाहे किसी से भी क्यों न हो. तासपी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पैरेंट्स इस बात को लेकर चिंतित है कि शायद यह लड़की कभी शादी ही न करें.

इसलिए चाहती हैं कि मैं किसी से भी शादी कर लूं. हालांकि तापसी ने यह भी कहा कि किसी से शादी करने की माता-पिता की इच्छा के खिलाफ वह कभी नहीं जाएगी. गौरतलब है कि तापसी इन दिनों पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी और कोच मथियास बोई Mathias Boe के साथ रिलेशनशिप में हैं.

तापसी पन्नू ने हाल ही में एक वेबसाइट से बातचीत में अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए. शादी के सवाल पर तापसी पन्नू ने कहा, ‘मैं किसी ऐसे व्यक्ति से शादी नहीं करूंगी जिसके बारे में मेरे माता-पिता ओके न करे.

मैं इस मामले में बहुत ईमानदार हूं और जब मैं किसी को डेट करती हूं तो शादी के बारे में भी सोचती हूं. क्योंकि मेरे साथ यह होता है. तापसी ने कहा, जब मैं किसी को डेट करती हूं तो मेरे दिमाग में यह बात रहती है कि हां इससे शादी हो सकती है तो ही टाइम और एनर्जी खर्च करते हैं इस इंसान के ऊपर.

तापसी ने कहा, मेरे को टाइम पास करने में कोई इंटरेस्ट नहीं है. इसलिए मैंने इसे हमेशा उस नजरिए से देखा है है कि अगर नहीं हो पा रहा तो मत करो. मेरे माता-पिता हमेशा मुझसे कहते हैं कि भाई तुम कर लो प्लीज शादी, बस तुम कर ले.

किसी से भी कर लो, बस कर लो. उन्हें डर है कि कहीं मेरी शादी कभी न हो. इसलिए वह चिंतित रहते हैं. तापसी ने हाल ही में कहा था, मुझे अपने प्रोफेशनल लाइफ में एक निश्चित बेंचमार्क तक पहुंचना है.

जब मैं वहां तक पहुंच जाऊंगी तब फिल्मों को कम करना शुरू करूंगी. शायद तब मैं पांच-छह फिल्मों की जगह साल में दो-तीन फिल्में ही करूंगी. तब मेरे पास अपने निजी लाइफ के बारे में सोचने का मौका मिलेगा.

Post navigation

Previous: कश्मीर में आतंकी और सुरक्षाबलों में हुई मुठबेड़ में तीन आतंकी ढेर
Next: मुख्यमंत्री ने कोविड-19 से बचाव एवं उपचार की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से जारी रखने के निर्देश दिये

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.