Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश के राज्य में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा कर्फ्यू
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश के राज्य में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा कर्फ्यू

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (8)

कोरोना केस कम होने के बाद उत्तर प्रदेश में पाबंदियों में ढील दी गई थी. इस बीच नाइट कर्फ्यू में भी बदलाव किया गया है. अब राज्य में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा. इससे पहले ये रात 9 बजे से सुबह सात बजे तक था. बता दें कि, सरकार ने कोरोना मामलों में कमी के बाद 21 जून से नई गाइडलाइंस जारी की थी.

आपको बता दें कि, कोविड प्रोटोकॉल के पालन के साथ रेस्टोरेंट व मॉल को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोला जा चुका है. इसी तरह, पार्क, रेहड़ी पर लगने वाली दुकानें आदि के संचालन की अनुमति भी दी गई थी. साथ ही, इन स्थानों पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना अनिवार्य की गई है. आपको बता दें कि, वीकेंड कर्फ्यू पहले की तरह ही जारी रहेगा.

Uttar Padesh government revises night curfew timings, to be implemented from 10pm to 6am

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 11, 2021

गौरतलब है कि, प्रदेश में कोरोना संक्रमण का कहर लगभग खत्म हो रहा है. प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या के साथ ही मृत्यु दर में भी कमी आई है. वहीं, इलाज के बाद सही हुए मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है.

बीते 24 घंटे में प्रदेश में 100 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 183 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं. बता दें कि, इस दौरान पॉजिटिविटी दर 0.04% से कम रही. प्रदेश में अब तक 6 करोड़ 03 लाख 77 हजार से अधिक टेस्ट हो चुके हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसंख्या नीति 2021-30 का किया ऐलान
Next: राजधानी लखनऊ में एटीएस का ऑपरेशन जारी

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.