Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से लगेंगे जनता दरबार
  • देश
  • बिहार
  • राजनीति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से लगेंगे जनता दरबार

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (18)

सोमवार को फिर से जनता दरबार लगने जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से जनता के दरबार कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे. सुबह 10:30 बजे से मुख्यमंत्री आम लोगों की शिकायतें सुनेंगे.

कोरोना प्रोटोकॉल की वजह से इस बार का जनता दरबार थोड़ा अलग है. मोबाइल एप से शिकायतें मगाई गई हैं. अधिकतम 300 से 400 लोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी.

मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में जनता के दरबार में विशेष रूप से संरचना का निर्माण कराया गया है. संवाद कक्ष के चार नंबर गेट पर जनता दरबार में पहुंचे लोगों की जांच के लिए डॉक्टरों को लगाया गया है.

यहां उनकी थर्मल स्क्रीनिंग होगी. जनता दरबार में आने के पहले संबंधित जिला प्रशासन द्वारा आवेदक का आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य रूप से कराना है. इसके आधार पर ही जनता दरबार में एंट्री मिल सकेगी.

वहीं दूसरी ओर इस जनता दरबार में मीडिया के कर्मियों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है. केवल एएनआई, पीटीआई और यूएनआई को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है.

अन्य मीडियाकर्मियों को कोविड प्रोटोकॉल का हवाला दिया गया है. इस कार्यक्रम की वेबकास्टिंग बेल्ट्रॉन के माध्यम की जाएगी. यह व्यवस्था कोविड महामारी अवधि तक के लिए ही है.

स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिक, सूचना प्रौद्योगिक, कला संस्कृति और युवा, वित्त, श्रम संसाधन एवं सामान्य प्रशासन से जुड़े विभागों के मामलों में आम लोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका की कुछ तस्वीरें शेयर की
Next: सबका साथ, सबका विकास के फार्मूले को दिया मूर्त रूप : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.