Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवात गुलाब के टकराने के बाद तीन लोगों की मौत
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवात गुलाब के टकराने के बाद तीन लोगों की मौत

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (15)

चक्रवात गुलाब के रविवार को ओडिशा और आंध्र प्रदेश से टकराने के बाद तीन लोगों की मौत हो गई है। चक्रवाती तूफान ने रविवार को अपनी दस्तक दी थी जिसके चलते ओडिशा के गंजम जिले में एक व्यक्ति बह गया और आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के दो मछुआरों की मौत हो गई,

जबकि एक अन्य लापता हो गया।ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त प्रदीप जेना ने कहा, “रात 8.30 बजे लैंडफॉल के बाद, चक्रवात कोरापुट और मलकानगिरी जिलों की ओर बढ़ रहा था,

जहां हवा और बारिश के कारण संभावित नुकसान होने की आशंका है। हम कल दोपहर तक मलकानगिरी, कोरापुट, गंजम, गजपति और रायगढ़ जिलों में व्यापक बारिश की उम्मीद कर रहे हैं। किसी अन्य तटीय जिले के लिए कोई खतरा नहीं है।”

अधिकारी ने बताया कि गंजम जिले के गोसानिनुआगांव में एक व्यक्ति बह गया जबकि मलकानगिरी जिले के खारपुट में एक ही परिवार के तीन सदस्य अपने घर पर गिरे पेड़ के नीचे आने से बाल-बाल बचे।

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में, एक नाव में सवार छह में से दो मछुआरों की तेज लहरों के कारण मंदसा तट पर समुद्र में गिरने से मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि तीन सुरक्षित तट पर पहुंच गए और दो अन्य की मौत हो गई और एक मछुआरा अभी भी लापता है।

आंध्र प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्री ने बचाव अभियान चलाने के लिए नौसेना के अधिकारियों से संपर्क किया। गुलाब के प्रभाव में तीन उत्तरी तटीय जिलों विशाखापत्तनम, विजयनगरम और श्रीकाकुलम में मध्यम से भारी बारिश हो रही थी।

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आयुक्त के कन्ना बाबू ने विशाखापत्तनम में जिला कलेक्टरों और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की और उन्हें हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया।

चक्रवात के आने से पहले, ओडिशा के गंजम और गजपति जिले में लगभग 39,000 लोगों को जिलों द्वारा निकाला गया था। अधिकारियों ने कहा कि लोगों ने निकासी प्रक्रिया में दिलचस्पी नहीं दिखाई क्योंकि हवा की गति और बारिश तुलनात्मक रूप से कम रही है। गजपति जिले में एक पहाड़ में भूस्खलन के बाद एक सड़क को सील कर दिया गया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों ने किया आज भारत बंद दिल्ली समेत कई जगह कड़े सुरक्षा इंतेजाम
Next: नक्सली समस्या से निपटने और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने को लेकर गृह मंत्री ने की बैठक

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.