Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आइये आज जाने देश के 5 प्रसिद्ध शनि मंदिर के बारे में
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

आइये आज जाने देश के 5 प्रसिद्ध शनि मंदिर के बारे में

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (3)

शनिदेवता न्याय के देवता कहलाते हैं. उनकी कृपा अगर किसी पर हो जाए तो उसके वारे न्यारे हो जाते हैं. अगर गलती से भी शनिदेव कुपित हो गए तो वह राजा को भी रंक बना देते हैं.

ऐसे में जरूरी है कि शनिदेव की कृपा बनी रहे. इसके लिए नियमित तौर पर शनिदेव का पूजा पाठ करना अनिवार्य होता है. कुंडली में अगर शनि दोष हो तो शनि देव को प्रसन्न करना बेहद जरूरी हो जाता है,

वर्ना जिंदगी भर परेशानियों का सामना करना पड़ता है. हम आपको देश के 5 प्रसिद्ध शनि मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं. मान्यता है कि इन मंदिरों में जाकर शनिदेव की पूजा करने से उनकी कृपा बनी रहती है.

  1. शनि शिंगणापुर, महाराष्ट्र – शनिदेव का प्रसिद्ध मंदिर शनि शिंगणापुर महाराष्ट्र में स्थित है. इस मंदिर को बहुत ही चमत्कारिक माना जाता है. शनिदोष से पीड़ित लोगों को यहां आकर जरूर दर्शन करना चाहिए.
  2. शनि मंदिर, मध्यप्रदेश – मध्यप्रदेश के इंदौर में स्थित शनि मंदिर भी देशभर में ख्यात है. यहां शनिदेव का सोलह श्रृंगार किया जाता है. जूनी इंदौर इलाके में बना यह मंदिर काफी चमत्कारी माना जाता है.
  3. कोकिलावन धाम शनि मंदिर, यूपी – यह मंदिर उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्थित है. कोसीकलां में स्थित यह मंदिर भी बेहद चमत्कारी माना जाता है. यह मंदिर बरसाना और श्री बांकेबिहारी मंदिर के नजदीक स्थित है. अगर किसी पर शनि की वक्र दृष्टि हो तो मान्यता है कि उसे इस मंदिर में जरूर आना चाहिए.
  4. सारंगपुर मंदिर, गुजरात – गुजरात के भावनगर स्थित सारंगपुर में बजरंगबली का एक बहुत प्राचीन मंदिर है. यह मंदिर अपने आप में इसलिए खास है क्योंकि इस मंदिर में हनुमान जी के साथ शनिदेव विराजित हैं. यह कष्टभंजन हनुमान मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है. मंदिर को लेकर मान्यता है कि अगर किसी भक्त की कुंडली में शनि दोष है तो इस मंदिर में हनुमान जी की उपासना से शनिदोष दूर हो जाता है.
  5. शनि मंदिर, उज्जैन – महाकाल की नगरी उज्जैन के नजदीक सांवेर रोड़ पर प्राचीन शनिदेव का मंदिर है. इस मंदिर में नवग्रह स्थापना भी की गई है. इसलिए इस मंदिर को नवग्रह मंदिर के नाम से भी पहचाना जाता है

Post navigation

Previous: आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त
Next: जाने क्या है इंदिरा एकादशी व्रत का विशेष महत्व

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.