Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पुलिस के बीच हुई नोकझोक
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पुलिस के बीच हुई नोकझोक

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (13)

लखनऊ से लखीमपुर जा रही प्रियंका को कई घंटे की आंखमिचोली के बाद सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया है. उन्हें सीतापुर में उन्हें गेस्ट हाउस में रखा गया है जहां उनकी धक्कामुक्की भी हुई है. लखीमपुर जाने की कोशिश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और यूपी पुलिस के बीच रातभर लुकाछुपी का खेल चलता रहा.

इस बीच पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन और नेता प्रियंका गांधी के समर्थन में ट्वीट किया है. राहुल गांधी ने लिखा है कि प्रियंका, मैं जानता हूँ तुम पीछे नहीं हटोगी.

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ”प्रियंका, मैं जानता हूं तुम पीछे नहीं हटोगी- तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं। न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाता को जिता कर रहेंगे। #NoFear #लखीमपुरकिसाननरसंहार”

बता दें कि रविवार आधी रात के करीब प्रियंका गांधी जैसे ही लखनऊ के अपने घर से निकलीं उनकी लखनऊ पुलिस से नोकझोक हो गई. प्रियंका को रोकने पहुंची पुलिस से प्रियंका ने सवाल पूछा कि उन्हें किसके आदेश से रोका जा रहा है. प्रियंका ने कहा कि उनके पास आदेश कहां है, ऑर्डर ना मिलने पर प्रियंका पैदल ही चल पड़ीं.

प्रियंका ने कहा, “आज जो हुआ है वो बहुत गलत हुआ है. ये किसानों का देश है ये सरकार किसानों को कुचलने की कोशिश कर रही है. मैं वहां कोई क्राइम करने तो नहीं जा रही हूं, मैंने जब पुलिस से पूछा आर्डर कहां है तो सीओ के पास कोई जवाब नही था.

प्रियंका, मैं जानता हूँ तुम पीछे नहीं हटोगी- तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं।

न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाता को जिता कर रहेंगे। #NoFear #लखीमपुर_किसान_नरसंहार

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 4, 2021

मैं सिर्फ उन किसानों का दर्द बांटने जा रही हूं. मैं पीड़ितों के परिवारों से मिलने जा रही हूं. उनके आंसू पोंछने जा रही हूं. पीड़ितों का दर्द साझा करने जा रही हूं. आज जो हुआ वह दिखाता है कि सरकार किसानों को कुचलने की राजनीति कर रही है. उन्हें खत्म करने की राजनीति हो रही है.”

प्रियंका गांधी घर से निकलीं तो उनके काफिले को लखनऊ से निकलते ही इटौंजा इलाके में पुलिस ने रोकने की कोशिश की, सड़क पर ट्रक खड़े कर गाड़ियां लगाकर रोका गया,

उनका सुरक्षा काफिला तो वहां रुक गया लेकिन प्रियंका की गाड़ी पुलिस को चकमा देते हुए आगे निकल गईं. प्रियंका को फिर सीतापुर में टोल पर रोकने की घेरबंदी पुलिस ने की लेकिन यहां भी प्रियंका पुलिस को चकमा देकर किसी दूसरे रूट से निकल गईं.

रात भर पुलिस और प्रियंका के बीच लुका छिपी का ये खेल चलता रहा लेकिन घंटों की लुकाछिपी के बाद आखिर उन्हे सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया है. कांग्रेस ने सासंद दीपेंद्र हुड्डा के साथ भी पुलिस की जोर जबदस्ती का वीडियो जारी किया है.

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अखिलेश के घर के बाहर पुलिस की एक गाड़ी में लगाई गई आग
Next: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का मांगा इस्तीफा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.