Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के आये 20 हजार से ज्यादा मामले
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के आये 20 हजार से ज्यादा मामले

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (17)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले घटने के बाद एक बार फिर बढ़े हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20 हजार 799 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 180 लोगों की मौत हो गई. जानिए देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कल 26 हजार 718 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद एक्टिव केस घटकर 2 लाख 64 हजार 458 हो गए हैं.

आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक कोरोना के तीन करोड़ 38 लाख 10 हजार 348 मामले आ चुके हैं, जिनमें अबतक कोरोना से चार लाख 48 हजार 997 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में अबतक 3 करोड़ 31 लाख 21 हजार 247 लोग ठीक हो चुके हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 90 करोड़ के पार हो गया है. कल कोरोना वायरस वैक्सीन की 23 लाख 46 हजार 176 डोज़ दी गईं. जिसके बाद वैक्सीन की डोज का आंकड़ा बढ़कर अब 90 करोड़ 79 लाख 32 हजार 861 हो गया है.

बता दें कि देश के सभी राज्यों की तुलना में दक्षिण राज्य केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं. केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 12 हजार 297 नए मामले सामने आए है.

वहीं, 74 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य में अबतक 25 हजार 377 लोग मर चुके हैं. यहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 47,20,233 हो गई हैं. राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 1,37,043 है.

कोरोना के कारण डेढ़ साल से ज्यादा समय तक बंद रहने के बाद केरल में कॉलेज और अन्य उच्च शैक्षणिक संस्थान सोमवार से शर्तों का पालन करते हुए फिर से खुलेंगे.

पिछले दिनों मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा था कि संस्थानों को इस शर्त के साथ खोलने की अनुमति दी जाएगी कि अंतिम वर्ष के सभी छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को टीके की कम से कम पहली खुराक मिल गई हो.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का मांगा इस्तीफा
Next: राकेश टिकैत ने किसानों से बैठक के बाद किया एलान कार्रवाई ना होने तक नहीं करेंगे अंतिम संस्कार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.