Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रधानमंत्री आज करेंगे शुभारम्भ लखनऊ में आजादी के अमृत महोत्सव पर ‘न्यू अरबन इण्डिया थीम’
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री आज करेंगे शुभारम्भ लखनऊ में आजादी के अमृत महोत्सव पर ‘न्यू अरबन इण्डिया थीम’

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (1)

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कल दिनांक 05 अक्टूबर, 2021 को लखनऊ में देश की आजादी के अमृत महोत्सव पर ‘न्यू अरबन इण्डिया थीम’ के साथ आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार व नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान मंे आयोजित 03 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी तथा केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी भी सम्मिलित होंगे।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत आगरा, अलीगढ़, बरेली, झांसी, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद एवं अयोध्या में इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेन्ट सिस्टम एवं नगरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा अमृत मिशन के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न शहरों में उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा निर्मित पेयजल एवं सीवरेज की कुल 4,737 करोड़ रुपए की 75 विकास परियोजनाओं का लोकर्पण/शिलान्यास करेंगे।प्रधानमंत्री जी सभी 75 जनपदों में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चयनित 75 हजार लाभार्थियों को चाभी वितरण कर उनसे संवाद भी करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री जी जनपद लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, गाजियाबाद और वाराणसी के लिए 75 स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसों का फ्लैग आॅफ भी करेंगे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राकेश टिकैत ने किसानों से बैठक के बाद किया एलान कार्रवाई ना होने तक नहीं करेंगे अंतिम संस्कार
Next: मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी सम्मेलन को सम्बोधित किया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.