Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अरूणाचल प्रदेश में 4.5 तीव्रता से भूकंप के झटके हुए महसूस
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

अरूणाचल प्रदेश में 4.5 तीव्रता से भूकंप के झटके हुए महसूस

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (15)

अरूणाचल प्रदेश में आज एक बार फिर भूकंप के झटके लगे हैं. राज्य में सियांग जिले के पंगिन में रिक्टर पैमाने पर आज 4.5 तीव्रता का भूकंप आया है. ये जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी है. हालांकि भूकंप के दौरान किसी जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

बताया जा रहा है कि भूकंप आज सुबह 8 बजकर 8 मिनट पर आया था. इस दौरान लोग अपने घरों से बाहर आ गए. बड़ी बात यह है कि पिछले 4 दिनों के अंदर यानी 2 अक्टूबर से लेकर अबतक अरुणाचल प्रदेश में तीन बार भूकंप आया है. हालांकि राहत की बात है कि हर बार भूकंप की तीव्रता कम ही रही.

अरुणाचल प्रदेश में दो अक्टूबर को पंगिन में ही 4.1 तीव्रता का भूकंप आय़ा
इसके बाद तीन अक्टूबर को बसर में 4.4 तीव्रता का भूकंप आय़ा
और आज पंगिन में फिर से 4.5 तीव्रता का भूकंप आया है.
पिछले दिनों कर्नाटक में भी बार-बार लगे झटके

कर्नाटक के विजयपुरा जिले के दो अलग-अलग हिस्सों में 2.7 तीव्रता से कम या रिक्टर पैमाने पर भूकंप की सूचना मिली है, जिससे लोगों में दहशत फैल गई. स्थानीय लोग आशंकित और घबराए हुए हैं,

क्योंकि उन्होंने एक महीने में पांच बार भूकंप का अनुभव किया है. लोगों ने पृथ्वी से निकलने वाली तेज आवाजों की भी सूचना दी और जब भी वे इन्हें सुनते हैं, वे अपने घरों के बाहर दौड़ पड़ते हैं.

जानकारों का कहना है कि दक्षिण भारतीय प्लेटों के उत्तर भारत की ओर बढ़ने से लगातार झटके आ रहे हैं. इस बीच, राज्य सरकार गहन अध्ययन के लिए एक उपसमिति का गठन कर सकती है.

पिछले 7 दिनों के दौरान, विजयपुरा में 3.1 और दो की तीव्रता 2.0 और 3.0 के बीच भूकंप आए हैं. सबसे बड़ा भूकंप बीजापुर शहर के दक्षिण में 1 अक्टूबर को और सबसे हाल ही में 2 अक्टूबर को 2.3 तीव्रता के साथ दर्ज किया गया था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश में हलचल के बीच प्रियंका गांधी के सहयोगी ने दावा कर कहा सरकार ड्रोन कैमरे के जरिए रख रही नजर
Next: चिराग पासवान ने लिखा चुनाव आयोग को पत्र

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.