Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखीमपुर में हुई हिंसा को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी प्रतिक्रिया
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

लखीमपुर में हुई हिंसा को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी प्रतिक्रिया

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

लखीमपुर में हुई हिंसा के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर करारा हमला बोला है. मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार हत्यारों को बचाने में जुटी हुई है.

इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि लखीमपुर खीरी में पूरे सिस्टम को कुचल दिया गया है. सरकार से सवाल पूछते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों ने सरकार का क्या बिगाड़ा है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल ने लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर केंद्र सरकार पर एक के बाद एक कई हमले बोले.

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, ”लखीमपुर में जो भी हुआ देश उसकी चर्चा कर रहा है. अभी तक हत्यारों को क्यों गिरफ्तार नहीं किया. हत्यारों को क्यों बचाया जा रहा है. केंद्र सरकार हत्यारों को बचाने में जुटी हुई है. लखीमपुर में जो हुआ वह अंग्रेजी राज की याद दिलाती है. किसानों ने सरकार का क्या बिगाड़ा है.”

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सवाल किया, ”अभी तक हत्यारों को गिरफ़्तार क्यों नहीं किया है? आखिर क्या मज़बूरी है? उन्हें क्यों बचाया जा रहा है? इतनी भीड़ के सामने कोई इतने लोगों को कुचलते हुए निकल जाए और पूरा सिस्टम उस हत्यारे को बचाने में लग जाए. ऐसा तो फिल्मों में हम देखा करते थे.”

सीएम केजरीवाल ने कहा कि आज एक तरफ सरकार आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रही है और दूसरी तरफ विपक्ष के नेता जब मृतक के परिवारों से मिलने जा रहे हैं तो उन्हें जेल में डाला जा रहा है ये कौन-सी आज़ादी का जश्न है. उन्होंने कहा कि सभी चाहते हैं कि जो हत्यारे हैं उन्हें गिरफ्तार किया जाए.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिया
Next: मंदिरों के 1,744 नाइयों को 5,000 रुपये की मासिक प्रोत्साहन योजना की शुरू : मुख्यमंत्री एम के स्टालिन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.