Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भारत ने बांग्लादेश को डे-नाइट टेस्ट में पारी से हराया,
  • खेल

भारत ने बांग्लादेश को डे-नाइट टेस्ट में पारी से हराया,

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
uju

भारतीय टीम ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट मैच में भी बुरी तरह शिकस्त दी है. उसने कोलकाता में खेले गए इस डे-नाइट मैच में मेहमान टीम को पारी और 46 रन से हराया. टीम इंडिया (Team India) ने इसके साथ ही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली. भारत ने बांग्लादेश (Bangladesh) को पहले टेस्ट मैच में भी पारी के अंतर से ही हराया था. भारत ने इस जीत के साथ ही क्लीन स्वीप की हैट्रिक भी बना ली है. उसने इससे पहले वेस्टइंडीज को 2-0 और दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से एकतरफा शिकस्त दी थी. 

मेजबान भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच दूसरा टेस्ट कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला गया. यह डे-नाइट टेस्ट मैच था. दोनों ही टीमें पहली बार टेस्ट मैच खेल रही थीं, जिसमें पलड़ा भारत का भारी रहा. भारत ने पहले बांग्लादेश को 106 रन पर समेटा. फिर 347/9 का बड़ा स्कोर बनाकर पहली पारी में 241 रन की बढ़त हासिल की. बांग्लादेश को पारी की हार टालने के लिए दूसरी पारी में कम से कम 241 रन बनाने की जरूरत थी. लेकिन मेहमान टीम महज 195 रन पर ही सिमट गई.

भारत के पहले डे-नाइट टेस्ट मैच में जीत के हीरो उसके तेज गेंदबाज रहे. भारतीय तेज गेंदबाजों ने बांग्लादेश के सभी 19 विकेट झटके. इशांत शर्मा (Ishant Sharma) ने पहली पारी और उमेश यादव (Umesh Yadav) ने दूसरी पारी में 5 विकेट झटके. दोनों पारियों को मिलाकर इशांत ने 9 और उमेश यादव ने 8 विकेट झटके. मोहम्मद शमी ने 2  विकेट लिए. महमूदुल्लाह दूसरी पारी में रिटायर्ड हर्ट हुए. वे मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. उन्होंने 39 रन बनाए.

कोलकाता में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच तीसरे दिन ही खत्म हो गया. मैच के तीसरे दिन जब खेल शुरू हुआ तब बांग्लादेश का स्कोर 6 विकेट पर 152 रन था. उसके बाकी बल्लेबाज महज 43 रन जोड़कर आउट हो गए. बांग्लादेश की ओर से सिर्फ मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) ही क्रीज पर थमकर बैटिंग कर पाए. उन्होंने 74 रन बनाए. उनके अलावा सिर्फ महमूदुल्लाह (39) और अल अमीन हुसैन (21) ही 20 की रनसंख्या पार कर सके. इशांत शर्मा को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला. उन्होंने सीरीज में 12 विकेट झटके.

भारत को सीरीज जीतने से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 120 अंक मिले. अब चैंपियनशिप में उसके कुल 360 अंक हो गए हैं. वह चैंपियनशिप में 120 अंक से ज्यादा हासिल करने वाली एकमात्र टीम बन गई है. ऑस्ट्रेलिया की टीम 116 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है.

Post navigation

Previous: शनिवार को हॉकी की प्रशासनिक संस्था एफआईएच ने ओलंपिक पूल की घोषणा
Next: कप्तान विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार शतक जमाया

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 5 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.