Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी लखनऊ के लिए हुए रवाना
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लखनऊ के लिए हुए रवाना

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (19)

लखीमपुर दौरे पर सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं. लखनऊ से वो लखीमपुर जाने की कोशिश करेंगे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लखीमपुर खीरी हिंसा में जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों से मिलने के लिए जाने वाले हैं.

लखीमपुर खीरी हिंसा के तीन दिन हो चुके हैं, हिंसा के लिए जिम्मेदार कौन है ये सवाल अभी बना हुआ है. हर तरफ से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. अलग-अलग वीडियो पेश किए जा रहे हैं.

इस बीच दो चश्मदीदों के बयान सामने आए हैं. एक चश्मदीद वो है जो इस हिंसा में घायल हो गया है जो पुलिस अधिकारी को बता रहा है कि थार गाड़ी में भइया जी थे, अब भइया जी कौन हैं ये जांच का विषय है.

वारदात के दूसरे चश्मदीद बीजेपी कार्यकर्ता संजय जायसवाल हैं जिन्होंने दावा किया है कि वायरल वीडियो में थार गाड़ी से उतरकर जो शख्स भागता दिख रहा है वो उनका ही वीडियो है.

लखीमपुर कांड पर आज भी राजनीति गर्म है. राहुल गांधी को भी दौरे की इजाजत नहीं मिली. गिरफ्तार प्रियंका की कोर्ट में पेशी है. इस बीच यूपी सरकार की तरफ से कहा गया है कि कांग्रेस नेता कानून-व्यवस्था बिगाड़ना चाहते हैं.

राहुल गांधी को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत नहीं मिलने पर शिवसेना ने भी योगी सरकार पर हमला बोला है. शिवसेना के सांसद संजय राउत ने पूछा है कि क्या लखनऊ पाकिस्तान है जहां भारत के लोगों को उतरने नहीं दिया जाता.

लखीमपुर कांड के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे आरोपों के घेरे में हैं. हालांकि दोनों का कहना है कि घटना के वक्त वो वहां पर नहीं थे. बड़ी खबर ये है कि गृह राज्य मंत्री कल ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के प्रोग्राम में शरीक नहीं होंगे. कल दस बजे दिल्ली में ब्यूरो मुख्यालय पर ये कार्यक्रम होना था.

Post navigation

Previous: जम्मू कश्मीर में हो रही गोलियों का शिकार बने 5 नागरिक
Next: यूपी में तेज हुई आर्थिक गतिविधियां, सरकार का राजस्व भी बढ़ा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.