Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में आये कोरोना के पिछले 24 घंटों में 22 हजार 431 नए मामले
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में आये कोरोना के पिछले 24 घंटों में 22 हजार 431 नए मामले

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (9)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले घटने के बाद एक बार फिर बढ़े हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 22 हजार 431 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 318 लोगों की मौत हो गई. जानिए देश में आज कोरोना वायरस की ताजा स्थिति क्या है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कल 24 हजार 602 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद एक्टिव केस घटकर 2 लाख 44 हजार 198 हो गए हैं.

आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक कोरोना के तीन करोड़ 38 लाख 94 हजार 312 मामले आ चुके हैं, जिनमें अबतक कोरोना से चार लाख 49 हजार 856 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में अबतक 3 करोड़ 32 लाख 258 लोग ठीक हो चुके हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 92 करोड़ के पार हो गया है. कल कोरोना वायरस वैक्सीन की43 लाख 9 हजार 525 डोज़ दी गईं. जिसके बाद वैक्सीन की डोज का आंकड़ा बढ़कर अब 92 करोड़ 63 लाख 68 हजार 608 हो गया है.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 14 लाख 31 हजार 819 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद कल तक कुल 57 करोड़ 86 लाख 57 हजार 484 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

बता दें कि देश के सभी राज्यों की तुलना में दक्षिण राज्य केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं. केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 12 हजार 616 नए मामले सामने आए है. वहीं, 134 लोगों की मौत हो गई.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: नवरात्रि के पहले दिन करें पढ़े मां शैलपुत्री की पौराणिक कथा
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां शैलपुत्री का एक वीडियो शेयर किया दी देशवासियों को बधाई

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 21 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 4 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.