Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दिया बड़ा बयान कहा मुझे भरोसा है कि आप हमारी गलतियों पर हमें थप्पड़ नहीं मारेंगे
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दिया बड़ा बयान कहा मुझे भरोसा है कि आप हमारी गलतियों पर हमें थप्पड़ नहीं मारेंगे

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (15)

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बड़ा बयान दिया है. अपने आप को कम अनुभवी बताते हुए जनता से माफ करने की भी अपील की. उन्होने कहा कि उनकी सरकार के पास अनुभव की कमी है ऐसे में उनसे गलती हो सकती है.

लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि लोग हमारी सरकार को कठोरता से नहीं आंकेंगे और हमारे ऊपर भरोसा जताएंगे. एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने

कहा कि गुजरात में पार्टी की सफलता का श्रेय किसी एक व्यक्ति को नहीं दिया जा सकता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सामुहिक प्रयास का नतीजा है कि प्रदेश में बीजेपी सबसे सफल पार्टी है.

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ओमकारनाथ सामुदायिक सभागार में आयोजित कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया और इस वहां अपने विचार रखे. इस दौरान राज्य में पार्टी की सफलता को लेकर उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही यह संभव हो पाया है.

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा, ”हमारा पूरा मंत्रिमंडल नया है. नए मंत्रिमंडल में काफी जोश है. मुझे भरोसा है कि अगर हमारी सरकार से कोई गलती हो जाती है तो आप हमें माफ करेंगे. थप्पड़ नहीं मारेंगे. आप काम करने का सही तरीका बताएंगे और हमारी गलतियों को सुधारेंगे.”

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंगलवार को गांधीनगर नगर निगम (जीएमसी) और अन्य स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी की जीत के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया था. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी का भी शुक्रिया अदा किया.

गांधीनगर में गुजरात बीजेपी मुख्यालय ‘कमलम’ में जीत का जश्न मनाने के बाद, प्रदेश बीजेपी प्रमुख सीआर पाटिल ने कहा कि यह जीत दर्शाती है कि नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मजबूती से खड़े हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सेंट्रल रेलवे जोन ने मुंबई के कई स्टेशनों पर प्लेटफ़ॉर्म टिकट के दामो को बढ़ाने का लिया फैसला
Next: दुनिया भर में शहरों का तापमान तेज धूप और गर्मी से बढ़ा जाने टॉप-10 शहरों की लिस्ट में कौन है शामिल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.