Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पश्चिम बंगाल में महिला के साथ गैंगरेप का मामला आया सामने 2 आरोपी को किया गया गिरफ्तार
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

पश्चिम बंगाल में महिला के साथ गैंगरेप का मामला आया सामने 2 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (16)

पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्द्धमान जिले में एक आदिवासी महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शिकायत के मुताबिक पीड़िता बुधवार की रात गलसी पुलिस थाना क्षेत्र के गांव स्थित मायके से बर्द्धमान शहर आई थी.

वह बस स्टैंड पर अपने पति का इंतजार कर रही थी जो उसे लेने आने वाला था, तभी 6 लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और एक मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए और महिला जब मकान से बाहर निकली तो रिक्शा चालक को देखा जिसने उसे सरकारी अस्पताल के नजदीक तक छोड़ा. वहां पर कुछ लोगों ने पीड़िता को देखा और अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज की और 2 आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया

जहां से उन्हें 22 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया है. पुलिस गिरफ्तार संदिग्धों की शिनाख्त परेड सोमवार को बर्द्धमान जेल में कराएगी. अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही और बाकी बचे आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है.

Post navigation

Previous: भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर वार्ता जारी
Next: बड़ी खबर : लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आशीष मिश्रा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.