Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने काशी क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के सांसदों, विधायकों,जिलाध्यक्षों एवं प्रभारियांे की बैठक को सम्बोधित किया
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने काशी क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के सांसदों, विधायकों,जिलाध्यक्षों एवं प्रभारियांे की बैठक को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (1)

राज्य सरकार ने बेहतर प्रबन्धन के माध्यम से वैश्विक महामारी कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर भारतीय जनता पार्टी के गोरक्ष क्षेत्र के सांसदों, विधायकों, जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियांे के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार ने बेहतर प्रबन्धन के माध्यम से वैश्विक महामारी कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया है। साथ ही, बाढ़ जैसी त्रासदी के दौरान भी राज्य सरकार ने राहत कार्यों को तीव्र गति से आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तथा वर्ष 2017 प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर विकास की प्रक्रिया तीव्र गति से आगे बढ़ी है। कोरोना महामारी एवं बाढ़ आपदा के बावजूद प्रदेश सरकार सम्बन्धित विकास कार्याें को निरन्तर आगे बढ़ा रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रांे में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यांे से सम्बन्धित विभिन्न परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया गया। प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधि केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों, विकास कार्याें के बारे में आमजन से भी संवाद स्थापित करें। साथ ही, सोशल मीडिया पर शासन की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए जनता को उसके विषय में जानकारी पहंुचाएं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इन विकास योजनाओं का लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सकारात्मक माहौल में विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए संगठन, जनप्रतिनिधि, सांसद व विधायक परस्पर बेहतर समन्वय स्थापित करने का कार्य करें, तो इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यवाही चल रही है। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए सक्रिय रूप से सहयोग करें।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विकासपरक योजनाओं एवं कार्यक्रमों को संचालित किया गया है। जनप्रतिनिधि इन कार्यक्रमों में सहभागी बनते हैं। जनप्रतिनिधिगण संगठन के कार्यक्रमों के ेेेसाथ जुड़कर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए टीमवर्क की भावना के साथ कार्य करें, तो इसके परिणाम अच्छे आएंगे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में एक विश्वास का वातावरण बना है। उत्तर प्रदेश राज्य के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस सकारात्मक माहौल को अभी और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग सभी जनपदों का उनके द्वारा भ्रमण किया गया है। प्रत्येक जनपद में स्थानीय समस्याएं होती है। इन समस्याओं के प्रति राज्य सरकार गम्भीर है। प्रदेश सरकार द्वारा इन समस्याओं का समयबद्ध ढंग से निराकरण किया जा रहा है।
इसके पूर्व कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को तीव्र गति से आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण विपक्ष भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं नेतृत्व के खिलाफ कार्यकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। पार्टी के सभी कार्यकताओं को इस पर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ।
इस संवाद कार्यक्रम के दौरान जनपद बलिया, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर के सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार एवं सुझाव व्यक्त किये, जिसे मुख्यमंत्री जी ने पूरी गम्भीरता से सुना और उनके सुझावों पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने काशी क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के सांसदों, विधायकों,जिलाध्यक्षों एवं प्रभारियांे की बैठक को सम्बोधित किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर आयोजित काशी क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के सांसदों, विधायकों, जिलाध्यक्षों एवं प्रभारियांे की बैठक को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा पूरे राज्य में व्यापक रूप से विकास कार्य कराए गये हैं। सभी जनप्रतिनिधिगण केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा कराए गये कार्याें और उपलब्धियों के सम्बन्ध में जनता से प्रभावी संवाद बनाएं। उन्होंने कहा कि आमजन के बीच सकारात्मक एवं प्रभावी उपस्थिति के लिए संगठन एवं जनप्रतिनिधिगण तथा सांसद एवं विधायकगण के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। सभी जनप्रतिनिधि बेहतर पारस्परिक समन्वय के साथ कार्य करें। हमारी समन्वित ताकत और टीमवर्क आगामी विधानसभा चुनाव में उपयोगी सिद्ध होगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बीते साढ़े वर्षाें में राज्य सरकार ने बिना भेदभाव के गरीब और वंचित तबके को शासन की विभिन्न योजनाआंे का लाभ दिलाया है। सरकार की इन कोशिशों से प्रदेश में अंतिम पायदान के व्यक्तियों के जीवन में बदलाव आया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में किसान, महिला, नौजवान आदि सभी वर्गाें के सपने साकार हो रहे हैं। इससे जनता में शासन के प्रति विश्वास तथा सकारात्मक वातावरण का जन्म हुआ है। इसी आधार पर हमें उन तक अपनी पहुंच बनानी चाहिए।
मुख्यमंत्री जी ने जनप्रतिनिधिगण को शारदीय नवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व कोरोना प्रबन्धन का कार्य शानदार ढंग से किया गया। कोरोना का वायरस रूप बदलता रहता है। इसलिए इसके सम्बन्ध मंे लगातार सावधानी एवं सतर्कता बरते जाने की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने जनप्रतिनिधिगण से इस सम्बन्ध मंे निरन्तर सजग रहने का आह्वान किया।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने काशी क्षेत्र के सांसद व विधायकगण से उनके क्षेत्र में विकास कार्याें की प्रगति एवं जनाकांक्षाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्हांेने कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण के सुझाव रचनात्मक ऊर्जा से भरपूर हैं। सांसद व विधायकगण ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के प्रयास से आज प्रत्येक जरूरतमन्द को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में विगत साढ़े चार वर्षाें में प्रदेश में अभूतपूर्व ढंग से विकास योजनाओं को आगे बढ़ाया गया है। महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उनके स्वावलम्बन, किसान की कर्ज माफी, पराली जलाने पर दर्ज मुकदमें की वापसी, किसान सम्मान निधि तथा सिंचाई परियोजनाओं को तेजी से पूर्ण किये जाने से सभी को लाभ हुआ है।
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों को बताया गया कि संगठन द्वारा 100 दिन के 100 काम की योजना बनायी गयी है। सभी जनप्रतिनिधिगण इसके तहत होने वाले कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करते हुए उन्हें सफल बनाने का भरपूर प्रयास करें। इन कार्यक्रमों के अन्तर्गत विधान सभा स्तर पर किसानों, महिलाओं, नौजवानों आदि के सम्मेलन आयोजित किये जाएंगे। आगामी दो-चार दिनों में 100 दिन में 100 कार्याें की सूची उपलब्ध करा दी जाएगी।
सभी सांसद व विधायकगण एक-एक कार्यकर्ता और मतदाता तक सीधा सम्पर्क बनाएं। विशेष सदस्यता अभियान के माध्यम से डेढ़ करोड़ नये सदस्य पार्टी से जोड़े जाने है। जनप्रतिनिधिगण सार्वजनिक स्थलों पर कम से कम 10 शिविर लगाकर बड़ी संख्या में सदस्य बनाने में सक्रिय सहयोग करें। मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। प्रत्येक विधायक अपने क्षेत्र की मतदाता सूचियांे की गहन पड़ताल कर लें। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि एक भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से छूटने न पाये।
आगामी 15 अक्टूबर से पन्ना प्रमुख बनाने का अभियान चलाया जाएगा। जिसका नाम मतदाता सूची के पन्ने पर होगा, वही पन्ना प्रमुख बन सकता है। सोशल मीडिया में ‘मैं भी पन्ना प्रमुख’ ट्रेण्ड कर रहा है। सभी जनप्रतिनिधिगण पन्ना क्रमांक के साथ फोटो डालते हुए सोशल मीडिया पर ‘मैं भी पन्ना प्रमुख’ अभियान में सम्मिलित हों। इस बार पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन भी मण्डल स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
इस अवस पर उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ0 दिनेश शर्मा, प्रदेश प्रभारी श्री राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश संगठन महा मंत्री श्री सुनील बंसल सहित जनप्रतिनिधिगण एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: बड़ी खबर : लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आशीष मिश्रा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ बनाकर रखा जाए: मुख्यमंत्री

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.