Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कगंना की यह फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता पर आधारित है
  • मनोरंजन

कगंना की यह फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता पर आधारित है

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
ji

 बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत (kangana Ranaut) अपनी फिल्‍मों के लगभग हर किरदार के लिए शिद्दत से मेहनत करती हैं. चाहे उस किरदार को महसूस करने के लिए काम हो या फिर लुक्‍स पर, कंगना (kangana Ranaut) मेहनत से कभी पीछे नहीं हटतीं. इन दिनों वह दिवंगत राजनेता जयललिता की बायोपिक ‘थलाइवी (Thalaivi)’ की तैयारी में जमकर जुट गई हैं और इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है. फिल्म के पहले पोस्टर को देखकर ऐसा लग रहा है कि जयललिता जैसा दिखने के लिए कंगना को प्रोस्‍थेटिक मेकअप के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ी होगी.

26 जून 2020 में रिलीज होगी फिल्म
पोस्टर में कंगना को पहचान पाना बहुत ही मुश्किल लग रहा है. उन्होंने पूरी तरीके से जयललिता के अवतार को अप नाया हुआ है. बता दें, कगंना की यह फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता पर आधारित है. तमिल में ‘थलाइवी’ और हिंदी में ‘जया’ नामक इस फिल्म को दक्षिण के जाने-माने निर्देशकों में से एक एएल विजय निर्देशित कर रहे हैं. यह फिल्म 26 जून 2020 में रिलीज होगी.

‘बाहुबली’ और ‘मणिकर्णिका’ फेम लेखक के. वी. विजयेंद्र प्रसाद द्वारा लिखित इस फिल्म का बिब्री एंड कर्मा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले विष्णु वर्धन इंदुरी और शैलेश आर सिंह कर रहे हैं. कंगना की बाकी फिल्‍मों की बात करें तो वह निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्‍म ‘पंगा’ में भी नजर आने वाली हैं. इसके अलावा वह फिल्‍म ‘धाकड़’ में भी नजर आएंगी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मन-मुताबिक किरदार पाने के लिए नवाजुद्दीन को 12 साल संघर्ष के दौर से गुजरना पड़ा.
Next: जॉन अब्राहम की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पागलपंती सिनेमाघरों में रिलीज

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.