Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बनाया नया रिकॉर्ड
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बनाया नया रिकॉर्ड

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (19)

हिमाचल प्रदेश का किन्नौर जिला ने नया रिकॉर्ड कायम किया है. किन्नौर देश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन का दोनों डोज दिया जा चुका है.

इस बात की जानकारी जिला प्रशासन की ओर से दी गई है. जिले के डिप्टी कमिश्नर आबिद हुसैन सादिक ने इस संबंध में जानकारी देत हुए बताया कि यहां सभी योग्य लोगों को कोरोना वैक्सीन का दोनों डोज लगाया जा चुका है.

उन्होंने बताया कि जिले में ऐसे लोगों की कुल संख्या 60,305 है. इन सभी लोगों का टीकाकरण कर दिया गया है. डिप्टी कमिश्रनर ने कह कि मेडिकल और पैरा मेडिकल कर्मियों ने दिन-रात कड़ी मेहनत करके ये सुनिश्चित किया कि जिले का कोई भी शख्स वैक्सीन के बिना न रहे.

इस जिले की भगौलिक स्थिति को देखते हुए यह उपलब्धि बहुत ही महत्वपूर्ण है. क्योंकि, भारी बारिश और भूस्खलन जैसी आपदाएं इस क्षेत्र के लिए काफी आम होती है.

ऐसे में इस लक्ष्य को पाना काफी चुनौतीपूर्ण कार्य था. इस साल हुई भारी बारिश के कारण कई बार जिले के लोगों को इस तरह की आपदाओं का सामना करना पड़ा जो कि टीकाकरण की राह में चुनौती बना.

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 53.77 लाख लोगों को वैक्सीन का पहला डोज देकर देश में रिकॉर्ड कायम कर चुका है. हिमाचल प्रदेश ने ये उपलब्धि इसी साल 30 अगस्त को हासिल कर ली थी. अब पूरी तरह (दोनों डोज) वैक्सीनेट होने वाले जिलों की लिस्ट में भी सबसे पहले हिमाचल प्रदेश का किन्नौर जिला ही जुड़ा है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र : अजीत पवार के कुछ ठिकानों पर आयकर विभाग के छापों के बाद शरद पवार ने केंद्र पर साधा निशाना
Next: मुख्यमंत्री ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.