Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली-हरियाणा के सिंघू बॉर्डर पर एक युवक की हत्या से मचा हड़कंप
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

दिल्ली-हरियाणा के सिंघू बॉर्डर पर एक युवक की हत्या से मचा हड़कंप

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक की बड़ी ही बेरहमी से हत्या करके उसके शव को बैरिकेड से लटका दिया गया है।

क्रूरता की हद देखिए कि उसके एक हाथ को काटकर उसे भी शव के पास लटका दिया है। हैरानी की बात यह है कि घटना सिंघु बॉर्डर पर वहां घटी है जहां किसान पिछले करीब 11 महीनों से कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं और धरने पर बैठे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, युवक का शव आंदोलनकारियों के मुख्य मंच के पास ही बैरिकेड से लटका हुआ मिला। शव मिलने के बाद वहां हड़कंप मच गया और लोग हंगामा करने लगे।

पहले तो पुलिस को भी शव के पास जाने नहीं दिया जा रहा था, लेकिन पुलिस किसी तरह से वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, हत्या से पहले युवक को बुरी तरह से पीटा गया और घसीटा गया था। हत्या के बाद उसके शव को दोनों हाथों के सहारे बैरिकेड से बांधकर लटका दिया गया और दाहिने हाथ को भी काटकर शव के साथ ही बांध दिया गया।

फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक युवक पर गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का आरोप है, इसलिए संदेह जताया जा रहा है कि धरनास्थल पर मौजूद निहंगों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस के वहां पहुंचने पर निहंगों ने हंगामा करना भी शुरू कर दिया था।

गौरतलब है कि दिल्ली-हरियाणा के अलग-अलग बॉर्डर पर 40 किसान संगठनों के संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ धरना प्रदर्शन चल रहा है।

कुछ ही दिनों में इस प्रदर्शन को एक साल पूरे हो जाएंगे। सरकार और किसान संगठनों के बीच कई दौर की बातचीत भी हुई, लेकिन अभी तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बुराई पर अच्छाई की विजय और सत्य पर असत्य की जीत के तौर पर मनाया जाता है विजयादशमी का त्यौहार
Next: मुख्यमंत्री ने जनपद झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.