Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक शुरू
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक शुरू

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (15)

बीजेपी के दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक शुरू हो गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में ये बैठक आयोजित की जा रही है.

बीएल संतोष, दुष्यंत गौतम , दिलीप सैकया, सीटी रवि, अरविंद मेनन, अनिल बलूनी, विनोद तावड़े, पंकजा मुंडे, दिलीप घोष, अनुपम हाजरा, मीटिंग में हिस्सा लेने पहुंचे हैं.

जेपी नड्डा बीजेपी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों और पार्टी के मोर्चा प्रमुखों को पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के टिप्स दे सकते हैं. इसके साथ ही बीजेपी अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी.

बैठक में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक देशभर में जो सेवा एवं समर्पण अभियान चलाया गया था उस पर भी चर्चा होगी. इसके लिए सभी नेताओं को इस अभियान की उपलब्धियों से जुड़े रिपोर्ट कार्ड को लेकर आने को कहा गया है.

बैठक में पार्टी के विस्तार, सभी राष्ट्रीय महासचिवों के राज्यों के चक्रीय प्रवास और चुनावी राज्यों के लिए नियुक्त किए गए चुनाव प्रभारियों की रिपोर्ट पर भी चर्चा की जाएगी.

कोरोना के टीके पर प्रगति रिपोर्ट और पार्टी के कार्यकर्ताओं की भागीदारी. कोरोना के टीके के 100 करोड़ वें डोज को लेकर प्रोग्राम के अलावा आगामी पांच राज्यों की चुनावी रणनीति पर भी चर्चा होगी. इस बात की भी संभावना है कि बैठक के अंत में प्रधानमंत्री का संबोधन हो. हालांकि पीएमओ ने अबतक इस बात की पुष्टि नहीं की है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: केरल में भारी बारिश के साथ बाढ़ ने मचाया कहर जिलों में ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी
Next: देश में कोरोना के आये 14 हजार से कम मामले सामने

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.