Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • गुजरात के सूरत जिले में पैकेजिंग यूनिट में लगी भीषण आग
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

गुजरात के सूरत जिले में पैकेजिंग यूनिट में लगी भीषण आग

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (19)

गुजरात के सूरत जिले में सोमवार सुबह पांच मंजिला ‘पैकेजिंग’ यूनिट में भीषण आग लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि कडोडोरा औद्योगिक क्षेत्र में यूनिट से 70 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. घटना में यूनिट में काम करने वाले कुछ कर्मचारी झुलस भी गए हैं. बचाव अभियान अब भी जारी है.

कडोडोरा के पुलिस निरीक्षक हेमंत पटेल ने बताया कि ‘वीवा पैकेजिंग कम्पनी’ में तड़के करीब साढ़े चार बजे आग लग गई थी. आग यूनिट की पहली मंजिल पर लगी और तुंरत ही अन्य मंजिलों पर भी फैल गई.

https://twitter.com/ANI/status/1449941626655178758?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1449941626655178758%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Fsurat-two-people-killed-and-many-injured-due-to-massive-fire-in-packaging-unit-rescue-operation-underway-1983821

इमारत के अंदर फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया. अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

जिस यूनिट में आगी है उसमें साड़ी पैकिंग, बैग और मास्क बनाने का काम होता है. इस यूनिट का नाम चिरायु पैकेजिंग मिल है. आग बुझाने के लिए दस से ज्यादा फायर टेंडर पहुंचे.

जिला कलेक्टर ने बताया कि आग सुबह करीब साढ़े चार बजे लगी और आग पर काबू पाने का काम चल रहा है . अब तक दो हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से 124 लोगों को बचाया जा चुका है. दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और मौके पर पहुंचे घायलों को सूरत के स्मीमेर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Post navigation

Previous: देश में कोरोना के आये 14 हजार से कम मामले सामने
Next: मुख्यमंत्री ने श्री नितिन अग्रवाल को विधान सभा का उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.